सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में दांगों के हालात बनाने की कोशिश की जा रही है। दरअसल विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को निकाली जा रही रैली में कार्यकर्ताओं पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया व लाठियां चलाई तथा कुछ वहनों को आग भी लगा दी। इसमें 5 लोग घायल हो गए और 6 वाहनों की तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। तनाव को देखते हुए गंगापुर सर्किल में धारा 144 लागू कर इंटरनेट बंद कर दिया गया है। साथ ही करौली व भरतपुर से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता समेत 1000 से अधिक पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं। 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पहले दूसरे पक्ष ने की पत्थरबाज़ी

गंगापुर सिटी में दंगों के हालात जानबूझकर पैदा करने की कोशिश की गई
गंगापुर सिटी में दंगों के हालात जानबूझकर पैदा करने की कोशिश की गई

एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि विहिप के स्थापना दिवस पर उसके कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू हुई रैली में कार्यकर्ता नारे लगाते हुए चल रहे थे। जामा मस्जिद के पास दूसरे पक्ष ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों की नारेबाजी के बीच पहले दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर उप्रदवियों को खदेड़ा।

देर रात तक गिरफ़्तारी चलती रही गंगापुर सिटी में दांगों के ज़िम्मेदारों की

गंगापुर सिटी में दांगों की स्थिति के बाद एसपी सुधीर चौधरी व अन्य अधिकारियों ने मोर्चा संभाला
गंगापुर सिटी में दांगों की स्थिति के बाद एसपी सुधीर चौधरी व अन्य अधिकारियों ने मोर्चा संभाला

उपद्रव के बाद भरतपुर से आईजी लक्ष्मण गौड़, कलेक्टर डाॅ. एसपी सिंह व एसपी सुधीर कुमार समेत पूरा प्रशासनिक अमला गंगापुर पहुंच गया। देर रात तक शांति वार्ताओं का दौर जारी रहा। हालांकि कुछ मोहल्लों में इलाकों में रात तक भी पथराव व तनाव की सूचनाएं मिलती रहीं। इस पर पुलिस ने घरों में जाकर भी कुछ लोगों की धरपकड़ की। उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर विहिप कार्यकर्ता देर रात तक फव्वारा चौक पर डटे रहे। आईजी लक्ष्मण गौड़ ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं। अग्रिम आदेश तक गंगापुर सर्किल में इंटरनेट बंद के अलावा धारा 144 लागू रहेगी।एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है। 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गंगापुर सिटी में दांगों के पीछे सोची समझी साजिश

गंगापुर सिटी में दांगों के घटनास्थल के पास सड़क पर पुलिस फोर्स तैनात
गंगापुर सिटी में दांगों के घटनास्थल के पास सड़क पर पुलिस फोर्स तैनात

माहौल ख़राब होने के बाद गंगापुर सिटी में दांगों के बड़े पैमाने पर फ़ैलने की आशंका के चलते शहर को छावनी बना दिया गया है। जहां शहर के कोने कोने पर पुलिस बल तैनात है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि रैली पर बिना वज़ह हमला किया गया। सूत्रों के हवाले से ये भी पता लगा कि ये एक सोची समझी और पहले से ही तैयारी की गई घटना थी। कुछ लोग इसे राजनीतिक रूप भी देने की कोशिश में लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि शहर के वर्तमान और पूर्व विधायकों का राजनीतिक हस्तक्षेप भी इसमें है। तो वहीं दूसरी ओर इसके पीछे धार्मिक कारणों को भी ज़िम्मेदार ठहराया गया है।

धार्मिक सद्भावना बनी रहे तो बेहतर है

गंगापुर सिटी में दांगों के हालात के बाद फव्वारा चौक पर धरने पर बैठे विहिप कार्यकर्ता
गंगापुर सिटी में दांगों के हालात के बाद फव्वारा चौक पर धरने पर बैठे विहिप कार्यकर्ता

गंगापुर सिटी का साम्प्रदायिक इतिहास भी काफ़ी अच्छा नहीं है। इससे पहले भी गंगापुर सिटी में दांगों की घटना दो बार हो चुकी है। जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। साथ ही कुछ लोगों का जीवन हमेशा के लिए बर्बाद हो चुका है। ऐसे में हम सरकार से यही आशा करते हैं कि घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों और अंजाम देने वाले लोगों की कड़ी सजा दी जाये ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न करने से पहले कोई भी व्यक्ति सोचने पर मज़बूर हो जाये।

Rajasthan news, Stone pelting, Gangapur City, Sawai madhopur, Communal tension