
RAS लेवल का था पेपर, टाइम कम पड़ गया’, REET परीक्षार्थियों ने बताया कैसा था आज का पेपरREET 2026 Live Updates: रीट मेन्स परीक्षा की पहली पारी पूरी हो चुकी है. परीक्षार्थी एग्जाम देकर सेंटर के बाहर आ चुके हैं. शनिवार को हुई रीट (REET) परीक्षा में सुरक्षा के ऐसे इंतजाम हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता. कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के कोट और स्वेटर के मोटे बटन कैंची से काट दिए गए, तो कहीं हाथ में बंधा रक्षा-सूत्र (कलावा) तक उतरवा दिया गया. अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद ही प्रवेश मिला. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज खुद मैदान में हैं और सुरक्षा मानकों का आलम यह है कि केंद्र में प्रवेश से पहले उनकी भी सघन तलाशी ली गई.
REET Mains की पहली पारी में जिस तरह से ‘टाइम मैनेजमेंट’ और ‘बदले हुए पैटर्न’ ने अभ्यर्थियों को चौंकाया, उसे देखते हुए दूसरी पारी के छात्रों में थोड़ा तनाव साफ देखा जा रहा है. कई अभ्यर्थियों को पेपर टफ़ लगा. कुछ का कहना था कि पेपर का लेवल RAS के लेवल का था. परीक्षा केंद्र के बाहर चर्चा थी कि पहली पारी का पेपर ‘लेंदी’ (Lengthy) था, इसलिए दूसरी पारी के छात्र पहले से ही मानसिक रूप से तैयार होकर अंदर गए हैं. छात्र इस बार ‘टाइम मैनेजमेंट’ पर फोकस कर रहे हैं ताकि पहली पारी जैसी गलती (समय की कमी) न दोहराई जाए.
ये थी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस
अगर आपकी परीक्षा अगली पारियों में है, तो इन 3 बातों का विशेष ध्यान रखें वरना एंट्री नहीं मिलेगी:-
1. समय का विशेष ध्यान
परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा. देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
2. जरूरी दस्तावेज (Documents)
- प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र साथ लाएं.
- आधार कार्ड या अन्य वैध आईडी (फोटो 3 साल से ज्यादा पुरानी न हो).
- एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो.
3. नया ड्रेस कोड (Dress Code 2026)
- बड़े बटन, चैन या फूल वाले कपड़े न पहनें. सादे कपड़े पहनें.
- जूते के बजाय पतली सोल वाली चप्पल या सैंडल पहनकर आएं.
- महिला अभ्यर्थी किसी भी तरह के आभूषण (कान की बाली, अंगूठी, हार) पहनकर न आएं.





