जयपुर। जनता सेना के सुप्रीमो रणधीर सिंह भींडर ने विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को चुनौती दी है। वल्लभनगर के पूर्व विधायक ने कहा है कि वल्लभनगर में कौन पहले और तीसरे नंबर पर रहेगा चुनाव लड़ने पर तय होगा। उन्होंने कहा कि यह गलतफहमी दूर करने के लिए कटारिया को मेरे सामने चुनाव लड़ना होगा। चुनाव परिणाम के बाद साफ हो जाएगा कि कौन कितना पानी में है।

अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा
वल्लभनगर में टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा है कि यह सवाल तो तब उठता जब मै प्रार्थना पत्र लेकर गुलाबचंद कटारियाजी के पास जाता कि मुझे पार्टी में लिया जाए। भींडर ने कहा कि वे कभी भी उनके पास ही नहीं गए। उनको अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है।

कई लोगों की राजनीतिक हत्या कर चुके हे कटारिया
रणधीर सिंह ने कटारिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मेवाड़ में कई लोगों की राजनीतिक हत्या कर चुके है। उन्होंने मेरे को भी निशाना बनाना चाहा। इसके लिए उन्होंने खूब कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. मदनलाल सैनी को उदयपुर के पार्टी कार्यालय में नहीं घूसने दिया और उनकी गाड़ी के शीशे फोड़ दिए है। उन कार्यकर्ताओं का बचाव कर लिया, प्रदेश ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया।

सामने आकर चुनाव लड़ने की चुनौती
वल्लभनगर के पूर्व विधायक भींडर ने कहा कि अभी राजसमंद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी को हराने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा हम चुनाव लड़ेंगे और भारी बहुमत से जीतेंगे, हम पहले नंबर पर आएंगे। भींडर ने चुनौती देते हुए कहा कि उनको इतना ही विश्वास है अपने ऊपर तो मेरे सामने आकर चुनाव लड़े।