news of rajasthan

राजस्थान में जब से सत्ता परिवर्तन हुआ है, प्रदेश की दशा का तो पता नहीं लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के निर्णय जरूर बदल रहे हैं। पहले प्रशासनिक अधिकारी बदले, फिर कुछ योजनाओं के नाम। अब बारी आई है राजस्थान पर्यटन विभाग के लोगो और उसके स्लोगन की। गहलोत सरकार ने अब वसुन्धरा राजे सरकार के पर्यटन विभाग के लोगो व स्लोगन ‘न जाने क्या दिख जाए’ को बदलने का निर्णय पहले ही सुना दिया था। अब इसे बदल भी दिया गया है। बदलाव में 1993 में लॉन्च किया गया स्लोगन ‘पधारो म्हारो देस’ वापिस लाया गया है। साथ ही विभाग के नए लोगो के नीचे लिखा है-राजस्थान भारत का अतुल्य राज्य।

news of rajasthan

‘पधारो म्होरो देस’ स्लोगन को 1993 में लॉन्च किया गया था। यह स्लोगन 2007 तक रहा। इसके बाद वसुन्धरा सरकार ने इसे बदल दिया। 2008 में इसे ‘कलरफुल राजस्थान’ और 2016 में ‘न जाने क्या दिख जाए।’ कर दिया गया। अब फिर से राजस्थान सरकार ने पुराने ढर्रे पर वापिस आते हुए इसे ‘पधारो म्हारो देस’ से आगे चलाना शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए मंगलवार को पर्यटन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Read more: लोकसभा में फिर से जनता को गुमराह करने की कोशिश में राहुल गांधी, कहा कुछ ऐसा