news of rajasthan
Ground Report: Vasundhara Raje is still the first choice of Rajasthan's people.
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अजमेर संभाग में चल रही राजस्थान गौरव यात्रा का आज तीसरा एवं अंतिम दिन है। कल यह यात्रा कुचामन सिटी (नावां) से शुरु हुई थी और अंतिम पड़ाव देवली में रहा। आज यहीं से गौरव यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। तीन दिवसीय अजमेर संभाग की इस यात्रा में आज मुख्यमत्री राजे को तीन आम सभा और तीन स्वागत सभाओं को संबोधित करना है। आज का अंतिम पड़ाव भीलवाड़ा में रखा गया है।

आज के कार्यक्रमों की प्रस्तावित सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का विजय रथ देवली से रवाना होकर सुबह 12:00 बजे आसीद विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। यहां आज की पहली आम सभा रखी गई है। इस आम सभा को राजे संबोधित करेंगी। इसके बाद अगला पॉइंट करेरा है। गौरव यात्रा यहां दोपहर 1:00 बजे और उसके बाद 2:30 बजे गंगापुर पहुंचेगी। दोनों स्थानों पर आम सभाओं का आयोजन किया गया है। इसके बाद यात्रा रथ शाम 4:30 कारोई, 5:30 बजे पुर और 6:00 बजे भीलवाड़ा पहुंचेगी। इन सभी जगहों पर स्वागत सभाएं प्रस्तावित है। इस दौरान जगह-जगह यात्रा को स्वागत किया जाएगा. भीलवड़ा पहुंचने के बाद गौरव यात्रा का अजमेर संभाग का चरण समाप्त होगा।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची।

अजमेर संभाग की 3 दिवसीय राजस्थान गौरव यात्रा में कुल 424 किमी. का सफर तय किया जाना है। संभाग में कुल 29 सीटों में से 11 विधानसभा सीटों को यात्रा के दौरान कवर किया जाएगा। संभाग की कुल 29 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 10 सीटें नागौर जिले की हैं। बीजेपी के पास 25 सीटें हैं। 3 दिन के इस सफर में कुल 9 जनसभाएं आयोजित होगी। जहां-जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

बता दें, राजस्थान गौरव यात्रा अजमेर जिले में नहीं आएगी। इसकी वजह है, गौरव यात्रा का समापन अजमेर संभाग में होगा और उस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी अजमेर आएंगे। पीएम मोदी का अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी अजमेर आने का कार्यक्रम है। मोदी यहां एक बड़ी जनसभा करेंगे। लिहाजा इसकी तैयारियों को देखते हुए अजमेर जिले को इससे दूर रखा गया है।

Read more: जयपुर में एक शाम होगी लता मंगेशकरजी के नाम, सदाबहार गीतों में झूमेगा शहर