news of rajasthan
मुख्यमंंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आज से अजमेर संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा लेकर जाएंगी। यहां पहुंचते ही राजे का अजमेर संभाग का दौरा शुरु हो जाएगा। 3 दिवसीय गौरव यात्रा के दौरान 424 किलोमीटर का सफर तय होगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक संभाग में इस यात्रा को सात दिन रहना था लेकिन समय अभाव के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। आज मुख्यमंत्री राजे की विजययात्रा का पहला दिन है। संभाग के नागौर जिले के मेड़ता सिटी स्थित मीरा बाई मंदिर दर्शन से यात्रा की शुरुआत होगी। अंतिम पड़ाव कुचामन सिटी (नावां) में रखा गया है। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में 2 आम सभा के साथ दो स्वागत सभाएं होनी है। अजमेर संभाग में कुल 29 विधानसभा सीटें हैं जिसमें से बीजेपी के पास 25 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 2 और 1 सीट निर्दलीय के रूप में हनुमान बेनीवाल के पास है।

अजमेर संभाग में कुल 29 विधानसभा सीटें हैं जिसमें से बीजेपी के पास 25 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 2 और 1 सीट निर्दलीय के रूप में हनुमान बेनीवाल के पास है।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची।

आज के कार्यक्रमों की प्रस्तावित सूची के अनुसार, गौरव यात्रा मेड़ता सिटी से होगी। यहां मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे मीरा बाई मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। यहां से यात्रा डेगाना के लिए रवाना होगी। दोपहर 1:30 बजे पुनलोता में एक आम सभा रखी गई है जिसे मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। उसके बाद विजय रथ दोपहर 3:30 बजे परबतसर पहुंचेगा। यहां आज की अंतिम आम सभा रखी गई है। अगला पड़ाव मंडवाड़ा चौराया पर होगा। रथ यात्रा शाम 5:00 बजे पहुंचेगी। गौरव यात्रा का अंतिम पड़ाव कुचामन सिटी (नावां) में होगा। मुख्यमंत्री राजे यहां शाम 5:30 बजे पहुंचेगी और एक स्वागत सभा को संबोधित करेंगी। मंडवाड़ा में भी एक स्वागत सभा रखी गई है।

राजस्थान गौरव यात्रा अजमेर जिले में नहीं आएगी। इसकी वजह है, गौरव यात्रा का समापन अजमेर संभाग में होगा और उस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी अजमेर आएंगे। पीएम मोदी का अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी अजमेर आने का कार्यक्रम है।

अजमेर संभाग की 3 दिवसीय राजस्थान गौरव यात्रा में कुल 424 किमी. का सफर तय किया जाना है। संभाग में कुल 29 सीटों में से 11 विधानसभा सीटों को यात्रा के दौरान कवर किया जाएगा। संभाग की कुल 29 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 10 सीटें नागौर जिले की हैं। 3 दिन के इस सफर में कुल 9 जनसभाएं आयोजित होगी। जहां-जगह जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

राजस्थान गौरव यात्रा अजमेर जिले में नहीं आएगी। इसकी वजह है, गौरव यात्रा का समापन अजमेर संभाग में होगा और उस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी अजमेर आएंगे। पीएम मोदी का अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी अजमेर आने का कार्यक्रम है। मोदी यहां एक बड़ी जनसभा करेंगे। लिहाजा इसकी तैयारियों को देखते हुए अजमेर जिले को इससे दूर रखा गया है।

Read more: द्रव्यवती नदी प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के लिए मील का पत्थर- उपराष्ट्रपति