news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का तीसरा चरण शुरु हो चुका है। इन दिनों रथ यात्रा जोधपुर संभाग के सफर पर है। आज यात्रा के दूसरे दिन गुमानपुरा (लोहावट) से रवाना हो चुकी है। आज की रथ यात्रा गुमानपुरा, देचू, शेखाला, चामू, ओसियां, थोब, बारा खुर्द, डाहरा, अनवाणा, बावड़ी, कसती, बुचेटी, देवत्रा, पीपाड़ रोड, पिपाड़ सिटी आदि विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 3 आम सभाएं और 7 स्वागत सभाएं होनी प्रस्तावित हैं। रात्रि विश्राम फोर्ट खेजड़ला में होगा।

आज यात्रा सवेरे 9.30 बजे गुमानपुरा से रवाना होकर ढेचू पहुंचेगी। यहां आज की पहली सभा होना प्रस्तावित है। इसके बाद यात्रा शेखला (शेरगढ़) और उसके बाद ओसियां पहुंचेगी। दोनों स्थानों पर आम सभा रखी गई है। इसके बाद रथ यात्रा बारां खुर्द होती हुई बावड़ी पहुंचेगी जहां मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आम सभा को संबोधित करेंगी। पीपाड़ सिटी (बिलाड़ा) राजस्थान गौरव यात्रा का आज का अंतिम पड़ाव होगा जहां एक स्वागत सभा का आयोजन किया गया है।

news of rajasthan

बता दें, राजस्थान गौरव यात्रा का जोधपुर संभाग का सफर 24 अगस्त से आरंभ हुआ है। रथ यात्रा का यह सफर 2 सितम्बर तक चलेगा। यह 7 दिवसीय यात्रा होगी जिसमें जोधपुर संभाग के 6 जिलों में कार्यक्रम होंगे। इस दौरान राजस्थान गौरव यात्रा 1285 किमी. का सफर तय करेगी और 32 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। 20 जनसभाएं और 51 स्वागत सभाएं होना प्रस्तावित है। इसी बीच 26 अगस्त से 28 अगस्त तक का विश्राम भी रखा गया है। राजस्थान गौरव यात्रा प्रदेश के 7 संभाग का भ्रमण करेगी और आखिरी पड़ाव में अजमेर पहुंचेगी। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद पुष्कर में इस रथ यात्रा का सम्मान करेंगे।

Read more: राजस्थान के ओमप्रकाश ने रोइंग में जीता स्वर्ण, मुख्यमंत्री ने दी बधाई