news of rajasthan
bjp win in 6 wards in Rajasthan panchayat bypolls.

राजस्थान में तकरीबन छह माह बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी यानि भाजपा ने अपनी तैयारियां को तेज कर दिया है। वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली वर्तमान राज्य सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में बनीं रहना चाहती है। इससे प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को आगे भी अच्छी गति दी जा सके। अक्सर सरकारें बदलने से राजस्थान में विकास कार्यों को रफ्तार नहीं मिल पाती है। ऐसे में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में अपने जीत के लक्ष्य को पाने के लिए 11 जून, 2018 के बाद से संभाग मुख्यालय से मंत्री व संगठन पदाधिकारियों की यात्रा निकालेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। इनदिनों इस यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

news of rajasthan
File-Image: राजस्थान: 11 जून के बाद निकलेगी भाजपा मंत्री-संगठन पदाधिकारियों की यात्रा.

यात्रा के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा

प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी बताया कि सत्ता और संगठन के पदाधिकारियों की 11 जून के बाद संभाग मुख्यालयों पर यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका विस्तृत रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें सरकार के तीन-तीन मंत्रियों के साथ में संगठन के पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा। मंत्री सैनी ने बताया कि यात्रा के जरिए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाना है। यात्रा के दौरान लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Read More: हम विकास कार्यों में भेदभाव की राजनीति नहीं करते: सीएम राजे

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष के मामले में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बात करते हुए कहा कि भाजपा में नेताओं की संख्या ज्यादा है। विद्वान नेता होने के कारण पार्टी मेरिट के आधार पर अध्यक्ष बनाने जा रही है। मंत्री सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में तो मंडल अध्यक्ष भी दिल्ली से बनकर आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही भाजपा में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।