news of rajasthan
File Photo
news of rajasthan
File Photo

राजस्थान सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी की तय आयु सीमा में बदलाव करते हुए इसे तीन साल बढ़ा दिया है। अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष की गई है। नए आदेशों के बाद अब 25 वर्ष की आयु वाले भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अधिकतम आयु 22 वर्ष थी। बात दें कि जल्दी ही राज्य पुलिस की जिला, यूनिट एवं बटालियनों में कांस्टेबल सामान्य, चालक, ऑपरेटर व खिलाड़ियों सहित 5500 पदों के लिए भर्ती होनी है। राजस्थान के इस बड़े फैसले के बाद सैंकड़ों अभ्यार्थियों को इससे फायदा होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सभी सरकारी भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 40 वर्ष किया था।

इस संबंध में गृह विभाग के संयुक्त सचिव कालूराम की ओर से बुधवार को आदेश जारी हुए हैं। नए आदेश के मुताबिक, अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सामान्य पुरुष की तय अधिकतम सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष हो गई है। आवेदन की तिथि यानि 2 जनवरी, 1995 से बढ़ाकर अब वर्ष 1992 कर दी गई है। सभी वर्गों में उच्च आयु सीमा में छूट के प्रावधान जारी किए गए हैं।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2017 की भर्ती के लिए राजस्थान सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है जो भविष्य में भी प्रभावी रहेगा। भर्ती के लिए दी गई तीन साल की छूट का फायदा सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को मिलेगा। गृह विभाग ने इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश में कांस्टेबल भर्ती-2017 की भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जाने की अंतिम तिथि भी बढ़ाने को कहा गया है।

read more: राजस्थान में उपचुनाव 29 जनवरी को, आचार संहिता लागू