news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा की जोधपुर संभाग के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है। गुरूवार को रथ यात्रा सिरोही जिले में थी। आज रथ यात्रा जालौर जिले का दौरा करेगी। यहां मुख्यमंत्री राजे स्वागत सभा सहित आम सभाओं को संबोधित करेंगी। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में कुल 7 स्वागत सभाएं और 3 आम सभा रखी गई है। आज यात्रा की शुरुआत आबू रोड (रेवदर) से सुबह 9 बजे से हो चुकी है। मुख्यमंत्री राजे सबसे पहले सुंधा माता (रानीवाड़ा)
पहुंची। इसके बाद एक आम सभा को संबोधित किया।

राजस्थान गौरव यात्रा प्रदेश के 7 संभाग का भ्रमण करेगी और आखिरी पड़ाव में अजमेर पहुंचेगी। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद पुष्कर में इस रथ यात्रा का सम्मान करेंगे। रथ यात्रा का दूसरा चरण (भरतपुर संभाग) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के पश्चात टाल दिया गया था।

रथ यात्रा का अगला पड़ाव जसवंतपुरा बाईपास में होगा। रथ यात्रा यहां दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। यहां एक स्वागत सभा होनी है। इसके बाद राजस्थान गौरव यात्रा पावटी, बूगांव, रामसीन, माण्डोली और आकोली विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। उक्त सभी स्थानों पर स्वागत सभाओं का आयोजन किया गया है। इसके बाद गौरव यात्रा दोपहर 3:30 बजे बागरा होती हुई शाम 5 बजे जालौर और फिर बिशनगढ़ पहुंचेगी। बागरा व बिशनगढ़ दोनों स्थानों पर आम सभाएं प्रस्तावित हैं। बिशनगढ़ रथ यात्रा का आज का अंतिम पड़ाव होगा।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के आज के प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची

जोधपुर संभाग में 24 अगस्त से शुरु हुआ राजस्थान गौरव यात्रा का 7 दिवसीय सफर 2 सितम्बर तक दो चरणों में चलेगा। इस दौरान रथ यात्रा संभाग के 6 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा का पहला चरण 24 व 25 अगस्त को हुआ था जिसमें जोधपुर जिले को कवर किया जा चुका है। पूरे संभाग के भ्रमण के दौरान वसुन्धराजी की गौरव यात्रा कुल 1285 किमी. का सफर तय करेगी और 32 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 20 जनसभाएं और 51 स्वागत सभाएं होना प्रस्तावित है।

Read more: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अजमेर जिले में होंगे 235 करोड़ के विकास कार्य