news of rajasthan
vasundhara-raje-diwali-lighting

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर जयपुर शहर के विभिन्न बाजारों में की गई दीपावली की रोशनी का स्विच ऑन कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मां लक्ष्मी की पूजा कर ​राज्य में समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। सीएम राजे सबसे पहले शहर के जौहरी बाजार पहुंची। जहां व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वहां मां लक्ष्मी की पूजा भी की। इसके बाद वे त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार तथा सबसे अंत में एमआई रोड बाजार गईं। सीएम ने सभी जगहों पर व्यापार मंडलों द्वारा की गई आकर्षक रोशनी एवं सजावट का स्विच ऑन कर शुभारंभ किया।

news of rajasthan
                                                                Chief Minister Vasundhara Raje worshiping in Jaipur city market.

सीएम ने किया पोस्टर लॉन्च: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने त्रिपोलिया बाजार में व्यापार मंडल की द्वारा तैयार किया गया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और प्लास्टिक बैन का मैसेज देने वाले पोस्टर विमोचन भी किया। राजे ने चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की ओर से छोटी चौपड़ पर तैयार किए गए आकर्षक दरवाजे को उन्होंने निहारा और कलाकारों की जमकर प्रशंसा भी की।

Read More: दीपावली और गुलाबी नगर: यहां से करें दिवाली की शॉपिंग, कभी भूल नहीं पाएंगे

स्कूल आॅफ आर्ट का किया अवलोकन: इस दौरान मुख्यमंत्री किशनपोल बाजार स्थित महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट पहुंची। सीएम राजे का जगह-जगह व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। शहर के विभिन्न बाजारों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।