news of rajasthan
Rajasthan student union elections, ABVP's victory is sign of victory in assembly and Lok Sabha elections CM Raje.

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्यपाल कल्याण सिंह ने स्वस्थ राज्य बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। मुख्यमंत्री राजे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे जीवन में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन के लिए योग को अपनाएं। सीएम राजे ने अपने संदेश में कहा कि योग प्रकृति से जुड़ी हुई वो सुंदरतम विधा है, जिससे व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। इसका एकमात्र लक्ष्य है-स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित होने के बाद पूरी दुनिया ने योग के महत्व को जानकर इसे अपनाया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं तथा लोगों को भी इसके महत्व को बताकर योग अपनाने के लिए प्रेरित करें।

news of rajasthan
File-Image: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल की स्वस्थ राज्य बनाने की अपील.

राज्यपाल योग दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल कल्याण सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल सिंह ने कहा है कि योग लोगों को जोड़ता है। योग और योगाभ्यास की दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि योग आध्यात्मिक, अनुशासन व सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है। योग, मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह जीवन को स्वस्थ रखने की कला एवं विज्ञान है। योग जीवन के सभी पहुलओं में सामंजस्य बैठाता है। जीवन-शैली में योग, स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए जाना जाता है।

Read More: किसानों को समृद्ध बनाने के लिए आधुनिक नवाचारों एवं तकनीक से जोड़ना होगा: मुख्यमंत्री राजे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में किया जाएगा योगाभ्यास

राजभवन जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः सात बजे योगाभ्यास किया जाएगा। इस योगाभ्यास में राजभवन के सभी अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे। राज्यपाल कल्याण सिंह ने बुधवार को यहां राजभवन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में नाम दर्ज कराने वाले स्केटिंग रॉल बॉल खिलाडी अंकित कुमार के मेडल्स का अवलोकन किया। राज्यपाल ने बालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।