जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राजस्‍थान का 2021—21 का बजट पेश किया। 2 घंटे 47 मिनट के बजट भाषण में गहलोत का पूरा फोकस कृषि, हेल्थ और एजुकेशन पर रहा। इस दौरान उन्‍होंने कहा क‍ि किसानों में भारत की आत्मा बसती है और अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश करने की घोषणा की है। उन्‍होंंने कहा क‍ि कोव‍िड के ल‍िए एक व‍िशेष पैकेज का ऐलान क‍िया है। गहलोत ने अपने गृह नगर जोधपुर की सेहत और शिक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए कई सौगातें प्रदान की है। शिक्षा के क्षेत्र में गहलोत ने जोधपुर में 400 करोड़ की लागत से नई डिजिटल यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की। गहलोत ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। बल्कि टैक्स की अलग-अलग मद में 910 करोड़ रुपए की छूट दी है। कोरोना काल में रोका गया सरकारी कर्मचारियों का वेतन रिलीज करने की घोषणा। 1600 करोड़ रुपए जारी होंगे। डीएलसी की दरों में 10 फीसदी की कमी की घोषणा। 50 लाख तक फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी 6 से घटाकर 4 फीसदी की गई। सरकार लड़कियों की तर्ज पर अब सभी महिलाओं को भी मुफ्त सैनेट्री नेपकिन देगी। इस पर कुल 200 करोड़ खर्च होंगे।

चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी घोषणाएं….
– सातों संभागों पर खोले जायेंगे ‘पब्लिक हेल्थ कॉलेज’, सरकार ‘राइट टू हेल्थ’ बिल लाएगी।
– सभी परिवारों को बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी, 850 रूपए प्रीमियम में 5 लाख रूपए तक की चिकित्सा बीमा दी जायेगी, निजी-सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रूपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।
– विशेष कोविड पैकेज की घोषणा, चिकित्सा क्षेत्र में राजस्थान को आगे लायेंगे।
– हर विधायक अपने क्षेत्र में एक मॉडल सीएचसी का करेगा चयन, जिसे विकसित किया जाएगा।
– 30 नए पीएचसी खोलने की घोषणा, 25 जिला मुख्यालयों पर नर्सिंग कॉलेज खोले जायेंगे।
– 50 करोड़ की लागत से जयपुर में कार्डियोलोजी विभाग की होगी स्थापना, उदयपुर-जोधपुर में शुरू होंगे नैचुरोपैथी कॉलेज, जयपुर के गणगौरी अस्पताल की सूरत बदलेगी।
– राजस्थान राज्य आयुष अनुसंधान केंद्र की स्थापना होगी।

शिक्षा क्षेत्र की बड़ी घोषणाएं……
– कक्षा एक से 8 तक के बच्चों को निःशुल्क पोशाक, कक्षा 1 से 6 तक बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें मिलेगी।
– सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी सेटटॉप बॉक्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
– डिजिटल शिक्षा के लिए 82 करोड़ रुपए।
– 1 हजार गांवों में सरकारी अंग्रेजी स्कूल।
– 100 राजकीय विद्यालय क्रमोन्नत होंगे।
– 50 राजकीय विद्यालय खोले जाएंगे।
– पुस्तकालयों की संख्या 8 हजार से बढ़ाकर 14 हजार की जाएगी।
– सभी शैक्षिक 9 संभागों में विशेष योग्यजन स्कूल खोलेंगे।
– जोधपुर में डिजिटल यूनिवर्सिटी निजी क्षेत्र के सहयोग से।
– दिवंगत विधायको की याद में कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा।
– प्रावधान, 2000 स्कूटी विद्यार्थियों को दी जाएंगी
-भरतपुर में संस्कृत महाविद्यालय बनाया जाएगा।

किसानों के हित में बड़ी घोषणाएं….
– किसानों के हित के लिए आगामी वर्षो से अलग कृषि बजट पेश होगा।
– मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना लागू होगी।
– नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी बनाने की घोषणा।
– 50 यूनिट तक वाले बिजली उपभोक्ताओं और कृषि बिल 2 महीने में आएंगे।
– कटे कृषि कनेक्शनों की अवधि को 15 से बढ़ाकर 20 वर्ष किया।
– 5 लाख किसानों को उन्नत बीज मुफ्त।
– 2000 करोड़ रुपए के कृषक कल्याण कार्य।
– तीन चरणों में मिनी फूड पार्कों की स्थापना होगी।
– मथानिया जोधपुर में मेगा फूड पार्क की स्थापना होगी।
– जोधपुर के मथानिया में मेगा फूड पार्क बनेगा।
– बिजली के बिल में हर साल 12000 रुपए की सब्सिडी।
– 50 हजार किसानों को सोलर पंप और 50 हजार नए कृषि कनेक्शन।

प्रदेश में सड़कों के विकास के लिए 1000 करोड़….
– नगरीय निकायों के सड़क कार्यों के लिए 1000 करोड़।
– कई शहरों कस्बों में आरओबी की घोषणा।
– बेणेश्वर धाम पर पुल का निर्माण होगा।
– कांस्टीट्यूशनल क्लब जयपुर बनेगा।
– जोधपुर में 60 करोड़ से ऑडिटोरियम बनेगा।
– ग्रामीण बस सेवा नए वाहनों से साथ पुनः शुरू होगी।
– जोधपुर में पाक विस्थापितों को सस्ती दर पर आवास मिलेंगे।
– भरतपुर में मास्ट ड्रेनेज सिस्टम बनेगा।

पेयजल योजनाओं की घोषणाएं….
– हर विधानसभा क्षेत्र में 20 हैंडपंप व 10 नलकूप
– नई ऊर्जा नीति घोषित की जाएगी।
– केवलादेव अभयारण्य में चंबल का पानाी लाया जाएगा।
– पर्यटन विकास कोष में 500 करोड़ रुपए।
– शेखावाटी पर्यटन सर्किट विकसित होगा।
– सात मिड-वे स्थलों पर 10 करोड़ से जीर्णोद्धार।
– जैसलमेर में ढोला मारू कॉम्पलैक्स बनेगा।
– राजस्थान फोक आर्ट इंस्टीट्यूट बनेगा।