news of rajasthan
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब गिनती के दिन शेष है। ऐसे में सभी पार्टियों सहित भाजपा के स्टार प्रचारकों ने भी राजस्थान की मरुभूमि को अपना गढ़ बना लिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भी पिछले एक सप्ताह से लगातार चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। बुधवार को राजे बारां जिले के दौरे पर रही। आज मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत झालावाड़ से करेंगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जिले की दो विधानसभाओं में विशाल जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन देने की अपील करेंगी।


– आज के प्रस्तावित कार्यक्रम की शुरुआत चौमहला (झालावाड़) से होनी है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे यहां सवेरे साढ़े 10 बजे पहुंच चुकी हैं। समाचार लिखे जाने तक राजे एक विशाल जनसमुदाय की आम सभा को संबोधित कर रही हैं।

– मुख्यमंत्री राजे की दूसरी आमसभा बकानी (झालावाड़) में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री यहां दोपहर 12:10 बजे पधारेंगी और विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील करेंगी।

– यहां से रवाना होकर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे दोपहर 1:15 बजे सुल्तानपुर (कोटा) पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित करेंगी और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट अपील करेंगी।

– दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री राजे शिवाड़ (सवाईमोधापुर) पहुंचेंगी और आम सभा को संबोधित करेंगी।

– मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आज का अंतिम पड़ाव मनिया (धौलपुर) में प्रस्तावित है। यहां एक आमसभा का आयोजन किया गया है जिसे मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी।