

राजस्थान की 14 वीं विधानसभा के 8 वें सत्र की शुरुआत राज्यपाल कल्याण सिंह के संबोधन के साथ हुई। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी की तारिफों के साथ अपने अभिभाषण की शुरुआत की। इसके बाद राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी और राज्य मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बदल रहे हैं। इस बदलाव से देश प्रदेश को विश्वस्तर पर नई पहचान मिली हैं।
राज्यपाल का अभिभाषण 44 पेज का था और इसमें 124 बिंदुओं में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया गया था। शुरुआत ही राज्यपाल ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफों से की। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई अर्थव्यवस्था की ओर करवट ले रहा हैं। भारत विश्व पटल पर आर्थिक महाशक्ति के तौर पर उभर रहा है। पीएम मोदी ने विभिन्न देशों से रिश्ते सुधारे हैं। इससे भारतीय गौरव को बढ़ाने का काम किया है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने अभिभाषण में सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया गया है। इसमें लिखा है कि सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। अभिभाषण में केंद्रीय बजट की भी तारीफ की गई, कहा, इस साल का केंद्रीय बजट गांव और गरीब को समर्पित रहा।
राज्यपाल कल्याण सिंह ने सराहा राजस्थान सरकार का काम-काज
राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपना अभिभाषण पढ़ते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के कामकाज को भी सराहा। राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार तीन साल से खुशहाली सूचकांक बढ़ा रही है। सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं खुशहाल राजस्थान को मूर्त रूप दे रही हैं। 2016-17 की वार्षिक योजना में 99,693.30 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया। राज्यपाल ने सदन को संबोधित करते हुए बताया कि भामाशाह योजना में 31 जनवरी तक 1.36 करोड़ परिवारों का नामांकन हुआ। भामाशाह में 4.92 करोड़ लोगों का नामांकन किया गया।
सरकार की उपलब्धियों का जिक्र
राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया गया। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में 370 करोड़ रुपए खर्च कर एक करोड़ परिवारों का बीमा कराया गया। 17 जनवरी तक आठ लाख लोगों को इंडोर उपचार दिया गया। राज्य सरकार ने अभी तक 397 करोड़ रुपए के क्लैम दिए गए। मुख्यमंत्री राजे ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए ग्राम एग्रीटेक का आयोजन किया। राज्य सरकार के एग्रोटेक मीट (ग्राम) में प्रदेश भर के 58 हजार किसानों ने भाग लिया। 38 निवेशकों के साथ 4400 करोड़ के एमओयू इस ग्राम में किए गए। एमजेएसए में 21 हजार गांवों में 95 हजार काम पूरे किए गए। जलाशयों के नजदीक 26 लाख पौधे लगाए गए। एमजेएसए का दूसरा फेज 9 दिसंबर से शुरु हुआ। दूसरे फेज में 1843 करोड़ की लागत से 4200 गावों में 1.37 लाख काम होंगे।