news of rajasthan
Rahul Gandhi is dreaming with open eyes: Amit Shah.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक बार फिर राजस्थान दौरे पर है। भाजपा अध्यक्ष शाह ने शनिवार को सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर​ सिंटी में भरतपुर संभाग और कोटा में कोटा संभाग के शक्ति केन्द्रों के सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद शाह ने कोटा के कॉमर्स कॉलेज मैदान में सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने इन सभी सम्मेलनों में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताते हुए कहा राजस्थान वीरों की भूमि है, यहां भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता एक समर्पित योद्धा है। जिस पार्टी के पास विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पित ऐसे शूरवीर योद्धाओं की फौज हो उस पार्टी को कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने बीजेपी की सरकार को राजस्थान में अंगद का पांव बताते हुए कहा कि संगठन देश में सबसे ज्यादा मजबूत राजस्थान में ही है। यहां की जनता ने 25 सीटों पर जीत दिलाकर भाजपा जनता पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाया है।

news of rajasthan
Image: गंगापुर सिटी में भरतपुर संभाग के शक्ति केंद्र सम्मेलन में अमित शाह का स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ता.

बीजेपी नेताओं की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी

भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेताओं की पार्टी नहीं है, यह कार्यकताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि चुनाव सांसद, विधायक नहीं बूथ स्तर का कार्यकर्ता जिताएगा। पार्टी के हर एक कार्यकर्ता से ही पार्टी की मजबूती है। उन्होंने कहा कि देश के लगभग 70 प्रतिशत ​हिस्से पर कार्यकर्ताओं की वजह से ही भगवा लहरा रहा है। राजस्थान में कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने लोकसभा की सभी 25 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। शाह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को मूल समेत उखाड़ के फेंकना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत दिलानी है।

Read More: राजस्थान: आठ साल में 888 से बढ़कर 950 हुआ प्रदेश का लिंगानुपात

कांग्रेस 70 साल में विकास नहीं कर सकीं, हमने साढे चार साल में कर दिखाया

भाजपा अध्यक्ष शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमसे सवाल करती है। कांग्रेस ने 70 वर्षों में देश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 साल में देश का विकास नहीं कर सकीं, वो हमने साढे चार साल में कर दिखाया है। शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने देश के हर घर में शौचालय बनवाया है। मोदी सरकार ने देश के 30 करोड़ से अधिक लोगों के खाते खुलवाए हैं। हमने देश के हर कोने में विकास पहुंचाने का काम किया है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों का ध्यान रखते हुए फसलों के समर्थन मूल्य को बढ़ाया है। देश में हमारी सरकार आई तब भारत अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में 9वें नंबर पर था, अब हम छठे स्थान पर आ गए हैं। शाह ने कहा कि चुनाव के अंत तक देश अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर आ जाएगा।

कांग्रेस हमसे सवाल करती है हमने राजस्थान के लिए क्या किया?

शाह ने कहा कि राहुल गांधी खुली आंखों से सपना देख रहे हैं? वो राजस्थान में सत्ता पाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस अपना कोई नेता तय नहीं कर पाई है। भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि कांग्रेस और अशोक गहलोत हमसे सवाल करती है, हमने राजस्थान के लिए क्या किया? शाह ने कांग्रेस के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमें आपको हिसाब देने की जरूरत नहीं है। मैं खुद राजस्थान की जनता को पाई-पाई का हिसाब देने यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने राजस्थान को पांच साल में 1 लाख 9 हजार करोड़ दिए थे, हमारी मोदी सरकार ने साढे चार साल में राजस्थान को 2 लाख 63 हजार 580 करोड़ रुपए दिए हैं। शाह ने कहा कि हमने ढाई गुना अधिक प्रदेश को दिया है। हमने राजस्थान की जनता पर कोई उपकार नहीं किया। राजस्थान की जनता का यह अधिकार है। वसुंधरा राजे को राजे को इतिहास में सबसे ज्यादा बहुमत राजस्थान की जनता ने दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमने 26,900 करोड़ रुपए राजस्थान को दिए हैं।