news of rajasthan
फिर से दुर्योधन बनने को तैयार हैं पुनित इस्सर।
news of rajasthan
फिर से दुर्योधन बनने को तैयार हैं पुनित इस्सर।

31 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल ‘महाभारत’ हर किसी ने देखी होगी। इसमें दुर्योधन का अहम किरदार निभाया था पुनीत इस्सर ने, जो एक बार फिर दर्शकों से इसी किरदार में रूबरू होने जा रहे हैं। 31 साल पहले निभाए इस किरदार को फिर से करने के लिए पुनीत काफी उत्सुक हैं। फेलिसिटी थिएटर की ओर से रविवार, 6 जनवरी को बिड़ला आॅडिटोरियम में नाटक ‘महाभारत’ का मंचन किया जाएगा। पुनी​त इस्सर द्वारा लिखित व निर्देशित इस महाभारत का मंचन दो शो में होगा। 2.45 घंटे के इस प्ले में दुर्योधन और कर्ण के बीच की निस्वार्थ निश्छल मित्रता और विनाशकारी युद्ध के कारणों पर प्रकाश डाला जाएगा। महाभारत में शकुनी मामा का रोल प्ले कर चुके गूफी पेंटल एक बार फिर भांजे दुर्योधन को राजनीति के दांव पेंच सिखाते दिखाई देंगे।

इस महाभारत में पुनीत इस्सर व गूफी पेंटर के साथ पुनीत के पुत्र सिद्वांत इस्सर भी दिखाई देंगे। सिद्वांत दुर्योधन के बचपन का और पुनीत युवा दुर्योधन का किरदार निभाएंगे। उर्वशी ढोलकिया, राहुल भूचर, मेघना मलिक, सुरेंद्र पाल, आरती नागपाल, विजेता भारद्वाज, दानिश अख्तर, यशोधन राणा, करण शर्मा व रक्षित भूचर भी इस प्ले में नजर आएंगे।

पुनी​त ने बताया कि लाइव एक्टर्स और परफॉर्मेंस को जिंदा रखने के लिए महाभारत को टीवी से थिएटर में लाया गया है। इस नाटक को मैंने सिद्वांत ने 2 साल में तैयार किया है। मैंने इस रोल के लिए पिछले 9 महीनों में 25 किलो वजन घटाया है और सिद्वांत ने 15 किलो बढ़ाया है।

Read more: नितिन गड़करी के हाथों 5379 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास