news of rajasthan
Priyanka Chopra and her mother madhu Chopra in jodhpur today, check Wedding function details.

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ आज गुरुवार को सूर्य नगरी जोधपुर पहुंची। दरअसल, प्रियंका अपनी मां के साथ यहां अपनी शादी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची। ऐतिहासिक और भव्य आयोजनों के लिए प्रसिद्ध जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस अगले माह की शुरूआत में होने जा रही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भव्य वेडिंग फंक्शन के लिए तैयार हो रहा है। प्रियंका और सिंगर निक जोनस की शादी उम्मेद भवन पैलेस में दो दिसंबर को होगी। शादी का समारोह तीन दिन चलेगा। एक दिसंबर को मेहंदी की रस्में और लेडीज संगीत होगा। प्रियंका चोपड़ा की ओर से उम्मेद भवन पैलेस को फाइनल करने के बाद यहां उनकी शादी समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने और ताज ग्रुप की टीम से अंतिम चर्चा के लिए प्रियंका अपनी मां के साथ गुरुवार सुबह चार्टर प्लेन से जोधपुर पहुंची।

news of rajasthan
Image: प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ.

लेडीज संगीत में प्रियंका के लिए कुछ खास गानों की तैयारी कर रहे हैं निक

निक जोनस लेडीज संगीत के लिए कुछ खास गाने प्रियंका के लिए तैयार कर रहे हैं। बता दें, उम्मेद भवन पैलेस को वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए फाइनल करने के लिए प्रियंका और निक दो अक्टूबर को चार्टर प्लेन से जोधपुर आए थे। उन्होंने यहां की सभी व्यवस्थाएं देखी लेकिन रूम कम होने की वजह से उस समय यह डेस्टिनेशन फाइनल नहीं हो पाया था। बाद में प्रियंका ने जोधपुर में ही शादी करना फाइनल किया और ताज ग्रुप को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी थी। इससे पहले प्रियंका ने एंगेजमेंट के लिए ब्रेसलेट, नेकलेस सहित काफी जूलरी जोधपुर में ही तैयार करवाईं थीं, इसलिए यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वे यहां शादी के लिए जूलरी पसंद करने भी जा सकती हैं। प्रियंका और उनकी मां मेहरानगढ़ भी विजिट करेंगी। यहां प्रियंका की मेहंदी की रस्में होंगी। अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल के चलते प्रियंका तो शाम को लौट जाएंगी, लेकिन उनकी मां रात को जोधपुर ही रूकेंगी।

Read More: राजस्थान: बीजेपी स्टार प्रचारक पीएम मोदी कोटा में, बूंदी में शाह और राजनाथ सिंह झालावाड़ में करेंगे रैली

जोधपुर में ताज ग्रुप की टीम के साथ पीसी की मां करेगी सभी फंक्शंस पर डिस्कस

जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में पिछले कुछ दिनों से इस वेडिंग को भव्य बनाने के लिए तैयारियां चल रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेडिंग फंक्शन के राइट्स एक मैगजीन को बेच दिए हैं। प्रियंका और उनकी मां का जोधपुर में ताज ग्रुप की टीम के साथ इस बात पर डिस्कस होगा कि फंक्शन की तैयारियां कैसे होंगी और पूरा प्रोग्राम कैसे आयोजित करना है। वह वैडिंग फंक्शन की तैयारियों के साथ-साथ यहां की सिक्योरिटी और अन्य व्यवस्थाओं पर भी अंतिम चर्चा करेंगी। उम्मेद भवन पैलेस में इससे पहले भव्य शादी बिजनेस टायकून अरुण नायर और ब्रिटिश मॉडल-एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले की हुई थी। 2 मार्च 2007 को उम्मेद भवन पैलेस में हुई इस शादी कवरेज के राइट्स एक मैग्जीन को 2 मिलियन पाउंड में बेचे गए थे। उस शादी के बाद हॉलीवुड-बॉलीवुड सेलिब्रेटी की यहां दूसरी भव्य शादी होने जा रही है। प्रियंका-निक की शादी में हॉलीवुड और बॉलीवुड की टॉप सेलिब्रिटीज के आने की उम्मीद की जा रही है।