national road safety week 2019
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। हम भी आपको यातायात व सड़क से जुड़े नियम-कानूनों के बारे में बता रहे हैं। मानना ना मानना आपके हाथ में हैं। हम तो बस इतनी सी चाहत रख सकते हैं कि आप इन सब बातों की पालना करो और सुरक्षित जीवन जिओ। वरना किसी महान संत ने कहा है ना कि “चाहना ना चाहना किसके बस की बात है, दिल का आ जाना किसी पे किस्मतों की बात है।” तो पहले पार्ट में हमने जाना था कि सड़क पर चलने के कुछ नियम कायदे होते हैं। सड़क की अपनी भाषा होती है। जिसे मूक भाषा कहते हैं। हमें सड़क सुरक्षा का ज्ञान होना चाहिए। जिसकी हमने कसम भी खाई थी। उसके बाद हमने सड़क के नियम जाने जो रोड सिग्नल के नाम से पुकारे जाते हैं। आज हम रोड साईन के बारे में जानेंगे।

रोड साईन :

ये एक प्रकार के प्रतिक चिन्ह ही होते हैं। रोड साईन वो निर्जीव मार्गदर्शक हैं, जो सड़क के दोनों तरफ़ लगे होते हैं। जिनकी आकृति अलग-अलग होती हैं। ये मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं। (1.) आदेशात्मक सड़क चिन्ह (2.) चेतावनी सड़क चिन्ह और (3.) सूचनात्मक सड़क चिन्ह

अब इनके बारे में इत्मीनान से जानते हैं।

  1. आदेशात्मक सड़क चिन्ह

ये तीन तरह की आकृति में 35 चिन्ह होते हैं। जिनमे एक आठ कोणीय, एक तीन कोणीय होते हैं। बाकी के 33 चिन्ह गोलाकार होते हैं।

आदेशात्मक सड़क चिन्ह
आदेशात्मक सड़क चिन्ह
  • गति सीमा के आदेश के लिए अंकों में गति लिखी जाती है।
  • हॉर्न नहीं बजाने के आदेश के लिए भोंपू के चित्र को काटा जाता है।
  • रास्ता देने के आदेश के लिए उल्टे त्रिभुज की आकृति बनायी जाती है।
  • नहीं मुड़ने के आदेश के लिए कोणीय दिशात्मक तीरों को काटा जाता है।
  • न्यूनतम अनिवार्य गति के आदेश के लिए नीले गोले में अंक लिखे जाते हैं।
  • प्रवेश नहीं करने के आदेश के लिए गोले में तीर के नीशान को काटा जाता है।
  • रुकने के आदेश के लिए हरी अष्टभुजाकार भरी हुयी आकृति बनायी जाती है।
  • अनिवार्य रूप हॉर्न बजाने के आदेश के लिए नीले गोले में भोंपू बनाया जाता है।
  • वाहन रोकने और खड़ा नहीं करने के आदेश के लिए नीले गोले को काटा जाता है।
  • वाहन प्रवेश निषेध के आदेश के लिए उस वाहन को चित्र काटकर दर्शाया जाता है।
  • पैदल यात्रियों को रोकने के आदेश के लिए व्यक्ति का चित्र काटकर दर्शाया जाता है।
  • रोक समाप्ति के आदेश के लिए खाली गोले में मोटी काली तिरछी रेखा बनायी जाती है।
  • ओवरटेकिंग नहीं करने के आदेश के लिए आगे पीछे गाड़ियों के चित्र को काटा जाता है।
  • अनिवार्य रूप से मुड़ने के आदेश के लिए नीले गोले में दिशात्मक चिन्हों को दिखाया जाता है।
  • किसी सड़क की लम्बाई, चौड़ाई, ऊंचाई सीमा के आदेश के लिए गोलों में सदिश लगाए जाते हैं।
  • वाहन या एक्सल भार क्षमता के आदेश के लिए वजन या एक्सल भार को चित्र सहित अंकित किया जाता है।
  • आने वाले यातायात को प्राथमिकता के आदेश के लिए दो तीरों को उल्टा-सीधा कर एक तीर को गहरा रंग दिया जाता है।
  1. चेतावनी सड़क चिन्ह

ये त्रिभुजाकार चिन्ह सड़क की आने वाली दशा और हलातों के बारे में चेतावनी देते हैं। सभी 37 चेतावनी चिन्ह हरे रंग की त्रिकोणीय आकृति में चित्रित होते हैं।

चेतावनी सड़क चिन्ह
चेतावनी सड़क चिन्ह
  • जल मार्ग की चेतावनी के लिए नाव दिखाई जाती है।
  • पशु आने की चेतावनी के लिए मवेशी दिखाए जाते हैं।
  • तिराहे की चेतावनी के लिए “T” चिन्ह दिखाया जाता है।
  • आगे स्कूल होने की चेतावनी के लिए छात्र दिखाए जाते हैं।
  • चौराहे की चेतावनी के लिए क्रॉस का चिन्ह दिखाया जाता है।
  • संकरे पुल की चेतावनी के लिए संकरा पुल दिखाया जाता है।
  • ट्रेफ़िक सिग्नल की चेतावनी के लिए लाईट बिंदु दिखाए जाते हैं।
  • टेड़े-मेड़े मार्ग की चेतावनी के लिए टेड़े-मेड़े तीर दिखाए जाते हैं।
  • गोल चक्कर की चेतावनी के लिए गोलाकार तीर दिखाए जाते हैं।
  • साईकिल पार रास्ते की चेतावनी के लिए साईकिल दिखाई जाती है।
  • पैदल पार रास्ते की चेतावनी के लिए पैदल व्यक्ति दिखाया जाता है।
  • साईकिल पार रास्ते की चेतावनी के लिए साईकिल दिखाई जाती है।
  • बिखरी बजरी की चेतावनी के लिए गाड़ी और बजरी दिखाई जाती है।
  • किसी दिशा के मोड़ की चेतावनी के लिए मुड़े हुए तीर दिखाए जाते हैं।
  • पार्श्व सड़क की चेतावनी के लिए सदिश छंटती सड़क दिखाई जाती है।
  • वाई सड़क संगम की चेतावनी के लिए सदिश वाई चिन्ह दिखाया जाता है।
  • चढ़ाई या ढलान की चेतावनी के लिए चढ़ती-उतरती गाड़ी दिखाई जाती है।
  • आगे चल रहे काम की चेतावनी के लिए काम करता व्यक्ति दिखाया जाता है।
  • फिसलन भरी सड़क की चेतावनी के लिए फिसलती हुई गाड़ी दिखाई जाती है।
  • पत्थर लुड़कने की संभावना की चेतावनी के लिए लुड़कते पत्थर दिखाए जाते हैं।
  • विपरीत सड़क संगम की चेतावनी के लिए विपरीत सड़क चिन्ह दिखाए जाते हैं।
  • सड़क की मध्य पट्टी में अंतर की चेतावनी के लिए बदलती पट्टी दिखाई जाती है।
  • मानव रक्षित रहित रेलवे फाटक की चेतावनी के लिए रेल इंजन दिखाया जाता है।
  • मानव रक्षित रेलवे फाटक की चेतावनी के लिए फाटक का चिन्ह दिखाया जाता है।
  • गहरी या ऊँची सड़क की चेतावनी के लिए ऊँची या नीची सड़क दिखाई जाती है।
  • किसी दिशा में घुमावदार मोड़ की चेतावनी के लिए घुमावदार तीर दिखाए जाते हैं।
  • संकरे या चौड़े रास्ते की चेतावनी के लिए खुली या बंद होती सड़क दिखाई जाती है।
  • घाट या नदी के किनारे की चेतावनी के लिए किनारे या घाट पर गाड़ी दिखाई जाती है।
  • मानव रक्षित रहित रेलवे फाटक की चेतावनी के लिए रेल का इंजन दिखाया जाता है।
  1. सूचनात्मक सड़क चिन्ह

ये कुल 25 चिन्ह होते हैं। जो रास्ते में आगे आने वाली जगह, दिशा और सुविधाओं के बार में पूर्व जानकारी देते हैं। ताकि वाहन चालक पहले से ही सूचित हो जाये।

सूचनात्मक सड़क चिन्ह
सूचनात्मक सड़क चिन्ह
  • सुरंग की सूचना के लिए नीले आयत में सुरंग का चित्र अंकित किया जाता है।
  • स्थान पहचान की सूचना के लिए नीले चौखाने में जगह का नाम लिखा जाता है।
  • बस स्टॉप की सूचना के लिए नीले आयत में बस का चित्र अंकित किया जाता है।
  • विश्राम स्थल की सूचना के लिए नीले आयत में पलंग का चित्र अंकित किया जाता है।
  • पेट्रोल पम्प की सूचना के लिए नीले आयत में पेट्रोल पम्प चित्र अंकित किया जाता है।
  • रेलवे स्टेशन की सूचना के लिए नीले आयत में रेल इंजन का चित्र अंकित किया जाता है।
  • जलपान स्थल की सूचना के लिए नीले आयत में कप-प्लेट का चित्र अंकित किया जाता है।
  • सह-सड़क बंद होने की सूचना के लिए नीले आयत में आडी लाल पट्टी अंकित की जाती है।
  • सार्वजनिक टेलीफोन की सूचना के लिए नीले आयत में टेलीफोन चित्र अंकित किया जाता है।
  • प्राथमिक उपचार केंद्र की सूचना के लिए नीले आयत में चिकित्सा प्रतिक अंकित किया जाता है।
  • अस्पताल की सूचना के लिए नीले आयत में चिकित्सा प्रतिक सहित पलंग अंकित किया जाता है।
  • गोलाकार चौराहे की सूचना के लिए हरे चौखाने में, गोले में स्थलों के सदिश नाम दिखाए जाते हैं।
  • किसी स्थान की दिशा की सूचना के लिए हरे सदिश तीर में दूरी सहित नाम अंकित किया जाता है।
  • भोजन स्थल की सूचना के लिए नीले आयत में खाने वाली छुरी-कांटे का चित्र अंकित किया जाता है।
  • आगे बंद सड़क की सूचना के लिए नीले आयत में सीधी सड़क पर आडी लाल पट्टी अंकित की जाती है।
  • दूरी सहित आने वाले मार्ग और स्थलों की सूचना के लिए चौखाने में दूरी सहित सदिश नाम दिखाए जाते हैं।
  • सड़क पर आने वाले मार्ग और स्थलों की सूचना के लिए हरे चौखाने में स्थलों के नाम सदिश दिखाए जाते हैं।
  • साईकिल खड़ी करने की जगह की सूचना के लिए “P” लिखे नीले आयत में साईकिल का चित्र अंकित किया जाता है।
  • टैक्सी गाड़ी खड़ी करने की जगह की सूचना के लिए “P” लिखे नीले आयत में टैक्सी गाड़ी का चित्र अंकित किया जाता है।
  • साईकिल रिक्शा खड़ा करने की जगह की सूचना के लिए “P” लिखे नीले आयत में साईकिल रिक्शा का चित्र अंकित किया जाता है।
  • दोनों दिशाओं में गाडी खड़ी करने की जगह की सूचना के लिए “P” लिखे नीले आयत में दोमुहे तीर का चित्र अंकित किया जाता है।
  • स्कूटर व मोटर साईकिल खड़ी करने की जगह की सूचना के लिए “P” लिखे नीले आयत में स्कूटर व मोटर साईकिल का चित्र अंकित किया जाता है।

तो ये थे सड़क पर चलने के प्रतीक चिन्ह। जिनका पालन करके हम स्वयं तो सुरक्षित अपनी मंज़िल पर पहुँच सकते हैं। साथ ही दूसरों को भी इन प्रतीक चिन्हों के बारे में बताकर उन्हें भी जागरूक और सुरक्षित कर सकते हैं। आशा करते हैं आप इस सभी नियमों की पालना करेंगे। आगे हम यातायात के ऐसे नियमों के बारे में जानेंगे जो सड़क पर चलने वाले पैदल यात्रियों के लिए होते हैं। तब तक के लिए सावधानी से चलिए और सुरक्षित घर पहुंचिए। क्योंकि घर पर कोई आपका इंतज़ार कर रहा है।

[alert-announce]Read More: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह : न तूने सिग्नल देखा, न मैंने सिग्नल देखा, एक्सीडेंट हो गया, रब्बा रब्बा – पार्ट-1[/alert-announce]