जयपुर। मुहम्मद रमज़ान अब्बासी को राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा के बाद जयपुर स्थित प्रदेश कार्यलय में उन्हें सम्मानित किया गया, जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनाब जी. खान, प्रदेश अध्यक्ष सादिक़ खान, महामंत्री हमीद मेवाती व राजस्थान से आये सभी पदाधिकारी ओर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ग़ौर तालाब है की अब्बासी प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ एवं कर्मठ नेताओं में शुमार किये जाते हैं और पार्टी के प्रति उनकी वफादारी को हमेशा सम्मान की नज़र से देखा जाता रहा है। भाजपा और देश के प्रति उनकी इन्हीं सेवाओं को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गयी है।  इससे पहले भी रमजान अब्बासी पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।