जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन सिटी मेगा हाईवे पर हुई एक बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है करीब 3 बजे कुचामन सिटी मेगा हाईवे पर कालाभाटा के पास एक मिनी बस के एक सांड से टकराने के बाद पेड़ में जा घुसी। मिनी बस सड़क पर खड़े सांड से टकराकर अनियंत्रित हो गई और फिर पेड़ से जा टकराई। इस घटनामें मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। लाशों के साथ घायल हुए लोग लहुलुहान हालत में पड़े मिले।

घायलों का इजाल अस्पताल में किया जा रहा है। पांच गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया। सभी महाराष्ट्र के निवासी हैं और महाराष्ट्र से हरियाणा जा रहे थे। सूचना पर कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौत का मंजर देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद चिकित्सा विभाग को अलर्ट किया और डॉक्टरों व नर्सिंग स्टॉफ को तुरंत अस्पताल बुलाया गया। वहीं मृतकों के शव मोर्चरी में रखे जा रहे हैं। मृतको में बच्चे, महिलाएं, पुरुष शामिल हैं।

वसुंधरा राजे की संवेदनाएं व्यक्त
घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर दुःख जाहिर किया है। वहीं राजे ने लोगों से सड़क पर धीरे चलने व सुरक्षित घर पहुंचने की अपील भी की है।