news of rajasthan
मदनलाल सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान
news of rajasthan
मदनलाल सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान

नव नियुक्त बीजेपी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में पाटी के भविष्य मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। उन्होंने साफ किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में वर्तमान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ही पार्टी का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रहते दूसरे किसी नाम पर चर्चा ही नहीं है और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। मुझे विश्वास है कि हम सरकार जरूर बनाएंगे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चुनने में हुई देरी पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि यह एक संगठनात्मक प्रक्रिया है जिस वजह से समय लगा।

news of rajasthan
वसुन्धरा राजे, मुख्यमंत्री, राजस्थान

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि मेरा पूरा ध्यान पार्टी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर है। केन्द्रीय और राज्य नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। खास कर मुझे मेरे कार्यकर्ता की शक्ति पर भरोसा है। आगामी विधानसभा चुनावों में मिशन 180 जरूर सफल होगा। इस दौरान उन्होंने पार्टी से राजपूतों के साथ विरोध की स्थिति से साफ तौर पर इन्कार करते हुए कहा कि पार्टी का राजपूतों से कोई विरोध नहीं है।

संघ और उससे जुड़े सभी संगठन मिल कर काम करते हैं। हम सभी राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं। हम सब संगठन एक दूसरे की मदद करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। – मदनलाल सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान

आगामी चुनावों में ओम माथुर की भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ पद खाली पड़े हैं जिन्हें प्राथमिकता से भरा जाएगा। ओम माथुर हमारे वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। उनके अनुभव का पार्टी को लाभ मिलना ही चाहिए। आगामी चुनौतियों को बेहद हल्के में लेते हुए उन्होंने जवाब दिया कि मेरी नजर में कोई बड़ी चुनौती नहीं है। केन्द्र और राज्य नेतृत्व सक्षम है कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्षमता पर पूरा भरोसा है। केन्द्र और राज्य नेतृत्व एक ही जाजम पर बैठे हैं और पहले की तरह मिल कर काम करेंगे। केन्द्र की अपेक्षाओं के अनुसार ही राज्य काम करेगा।

Read more: मुख्यमंत्री लेंगी प्रधानमंत्री यात्रा की तैयारियों का जायजा