औधौगिक फेक्टरियों के चलते धौलपुर में बढने लगा प्रदुषण
औधौगिक फेक्टरियों के चलते धौलपुर में बढने लगा प्रदुषण

जिले के रीको औद्योगिक क्षेत्र में संचालित ज्यादातर फैक्ट्रियां प्रदूषण उगल रही है। इससे आस पास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रीको के अलावा आस पास के गांव में भी प्रदूषण ख़तरा बनकर उभर रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो दिन भर निकलने वाले धुएं से शाम तक आसमान पूरी तरह छा जाता है। लेकिन धौलपुर जिले में पर्यावरण को लेकर किसी को भी चिंता नहीं है।

फैक्ट्रियों की चिमनी भी प्रदूषण मानक के अनुरूप नहीं

इसी का परिणाम है की इन औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले इस धुएं पर ना तो किसी भी प्रकार की रोक है और ना ही प्रशासनिक पाबंदी, जिसके चलते पर्यावरण भी खाशा प्रदूषित होता है। इस क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों की चिमनी भी मानक के अनुरूप नहीं है। प्रदूषण फैला रही इन फैक्ट्रियों के खिलाफ कई बार स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को इसकी शिकायत भी की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसके बाद आज लोगों की जन समस्याओं को दूर करने के लिए बने सामाजिक संगठन मानव अधिकार परिषद ने, स्थानीय लोगों की इस समस्या को दूर करने को लेकर, जिला प्रशासन से जल्द से जल्द जहर उगल रही इन फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कसाना का कहना है। अगर जल्द ही आमजन से जुड़ी हुई इस समस्या का समाधान नहीं होता है। तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।