कोटा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण सुनने के लिए भाजपा कोटा शहर व सभी जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक, शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से एलईडी स्क्रीन लगाई गई। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। मन की बात कार्यक्रम से प्रेरित होकर सामाजिक सेवा कायोZं का संकल्प लिया।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जीएमए प्लाजा में 100 से अधिक व्यापारी, उद्यमी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एक साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। प्रकोष्ठ संयोजक राकेश जैन के संयोजन में कार्यक्रम रखा गया। जीएमए महामंत्री रमेश आहूजा ने बताया कि मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला रहे।

अध्यक्षता भाजपा शहर अध्यक्ष कृष्णकुमाार सोनी की। विशिष्ट अतिथि शहर महामंत्री जगदीश जिंदल, डाॅ. बद्री गोचर, शहर उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा उपस्थित थे। कार्यक्रम में सेल्फ़ी पॉइंट का भारी क्रेज़ रहा। इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजरानी टावर में भव्य लाइव प्रसारण किया गया, जिसे लगभग 350 नागरिकों ने एक साथ देखा। कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, राजेश कृष्ण बिरला, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। केपी सिंह के संयोजन में यह कार्यक्रम हुआ। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीए मिलिंद विजयवर्गीय के संयोजन में नई धानमंडी में कार्यक्रम रखा गया। शहर महामंत्री मुकेश विजय के संयोजन में एक निजी कोचिंग में कार्यक्रम रखा गया।

विद्यार्थियों के साथ सुना कार्यक्रम

कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता विकास शर्मा के संयोजन में एक कोचिंग संस्थान में मन की बात कार्यक्रम सुना गया है। कोचिंग विद्यार्थियों के यह कार्यक्रम प्रेरक रहा। यहां पूर्व महापौर महेश विजय, एलन के वाइस प्रेसिडेंट अमित गुप्ता, भाजपा कोटा शहर जिला उपाध्यक्ष देबू राही मौजूद रहे।

लाडपुरा के कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

विधायक कल्पना देवी की अगुवाई में लाड़पुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने एक रिसोर्ट में मन की बात कार्यक्रम सुना। विधायक ने कहा कार्यक्रम प्रेरक और नए जोश देने वाला रहा। इसमें पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद व प्रबुद्धजों सहित पांच सौ से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।