मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। कल शाम यानी 30 मई 2019 को मोदी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया हुआ। पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर शपथ लेने वाले राजनाथ सिंह को इस बार रक्षा मंत्रालय मिला है। पिछली बार वे गृहमंत्री थे। इस बार गृह मंत्रालय का जिम्मा अमित शाह को मिला है। शाह पहली बार सरकार में शामिल हुए हैं। एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। पिछली बार सुषमा स्वराज के पास यह मंत्रालय था। निर्मला सीतारमण इस बार वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगी। पिछली बार उनके पास रक्षा मंत्रालय था। नितिन गडकरी का मंत्रालय नहीं बदला गया है। उनके पास सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय है। किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला।

कैबिनेट मंत्री
1.नरेंद्र मोदी          प्रधानमंत्री
2. राजनाथ सिंह          रक्षा मंत्रालय
3. अमित शाह          गृह मंत्रालय
4. नितिन गडकरी          सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
5. सदानंद गौड़ा          रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
6. निर्मला सीतारमण          वित्त एवं कॉरपोरेट मामले का मंत्रालय
7. राम विलास पासवान          उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
8. नरेंद्र सिंह तोमर         कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय
9. रविशंकर प्रसाद         कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय
10. हरसिमरत कौर बादल         खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
11. एस. जयशंकर         विदेश मंत्रालय
12. रमेश पोखरियाल निशंक         मानव संसाधन विकास मंत्रालय
13. थावर चंद गहलोत         सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
14. अर्जुन मुंडा         आदिवासी मामलों का मंत्रालय
15. स्मृति ईरानी         महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय
16. हर्षवर्धन         स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय
17. प्रकाश जावड़ेकर         पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
18. पीयूष गोयल         रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
19. धर्मेंद्र प्रधान         पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय
20. मुख्तार अब्बास नकवी         अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
21. प्रह्लाद जोशी         संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय
22. महेंद्र नाथ पांडेय         कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
23. अरविंद सावंत         भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
24. गिरिराज सिंह         पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
25. गजेंद्र सिंह शेखावत         जल शक्ति मंत्रालय

राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
26. संतोष गंगवार         श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
27. राव इंद्रजीत सिंह         सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय
28. श्रीपद नाईक         आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री)
29. जितेंद्र सिंह         पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री)
30. किरण रिजिजू         युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
31. प्रह्लाद सिंह पटेल         संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)
32. आरके सिंह         बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री)
33. हरदीप सिंह पुरी         शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)
34. मनसुख मंडाविया         जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री)

राज्य मंत्री
35. फग्गन सिंह कुलस्ते         इस्पात राज्य मंत्री
36. अश्विनी चौबे         स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
37. जनरल वीके सिंह (रिटायर)         सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री
38. कृष्ण पाल गुज्जर         सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
39. दानवे रावसाहेब दादाराव         उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री
40. जी. किशन रेड्डी         गृह राज्य मंत्री
41. पुरुषोत्तम रुपाला         कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
42. रामदास अठावले         सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
43. साध्वी निरंजन ज्योति         मीण विकास राज्य मंत्री
44. बाबुल सुप्रियो         पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री
45. संजीव कुमार बलियान         पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री
46. धोत्रे संजय शमराव         मानव संसाधन विकास, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
47. अनुराग सिंह ठाकुर         वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री
48. सुरेश अंगादि         रेल राज्य मंत्री
49. नित्यानंद राय         गृह राज्य मंत्री
50. वी मुरलीधरन         विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री
51. रेणुका सिंह         आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
52. सोम प्रकाश         वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
53. रामेश्वर तेली         खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री
54. प्रताप चंद्र सारंगी         सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन
55. कैलाश चौधरी         कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
56. देबाश्री चौधरी         माहिला एंव बाल विकास राज्य मंत्री
57. अर्जुन राम मेघवाल         संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री
58. रतन लाल कटारिया         जलशक्ति और सामाजिक न्याय राज्यमंत्री