news of rajasthan

news of rajasthan

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 7 दिसम्बर को होने जा रहे हैं। चुनाव 200 विधानसभा सीटों पर होंगे जिनमें से अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर फिलहाल चुनाव स्थगित किए गए हैं। ऐसे में 15वीं विधानसभा के लिए 199 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। जयपुर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा है जिसमें 19 सीटों पर चुनाव लड़ा जाना है। इन 19 सीटों पर कुल 347 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जिनमें 30 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। जयपुर शहर में कुल 43 लाख 63 हजार 992 मतदाता इन प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

आइए जानते हैं जयपुर विधानसभा की चौसर की स्थिति पर एक नजर …

1. झोटवाड़ा
जयपुर की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है झोटवाड़ा। यहां कुल 3 लाख 56 हजार 39 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इनमें 1,86,748 पुरुष एवं 1,69,283 महिला मतदाता है। युवा मतदाताओं की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है। भाजपा की ओर से राजपाल शेखावत और कांग्रेस की ओर से लालचंद कटारिया मैदान में है।

2. विद्याधर नगर
जयपुर शहर की दूसरी सबसे बड़ी विधानसभा है। यहां कुल 3 लाख 18 हजार 483 मतदाता हैं। इनमें 1,68,167 पुरुष एवं 1,50,337 महिला वोटर्स हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 60 प्रतिशत है। 5 बार के विजयी विधायक नरपतसिंह राजवी यहां से भाजपा और सीताराम अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

3. सांगानेर
शहर की तीसरी सबसे बड़ी विधानसभा है सांगानेर। कुल 3 लाख एक हजार 599 मतदाताओं को समेटे हुए है यह चुनावी सीट। यहां 1,59,354 पुरुष एवं 1,42,200 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 61 प्रतिशत से अधिक है। भाजपा के अशोक लाहोटी, कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज और भारत वाहिनी के घनश्याम तिवाड़ी में त्रिकोणीय मुकाबला है।

4. मालवीय नगर
शहर की इस विधानसभा में कुल 2 लाख 12 हजार 127 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। यहां 1,09,704 पुरुष एवं 1,02,423 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 52 प्रतिशत से अधिक है। यहां से कालीचरण सराफ और डॉ.अर्चना शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी हैं। पिछले चुनाव में कालीचरण ने अर्चना शर्मा को 48 हजार से अधिक मतों से हराया था।

5. किशनपोल
किशनपोल विधानसभा में कुल एक लाख 96 हजार 306 मतदाता मौजूद है। यहां 1,04,227 पुरुष एवं 99,097 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 55 प्रतिशत से अधिक है। यहां से मोहनलाल गुप्ता और अमीन कागजी कांग्रेस प्रत्याशी हैं। पिछले चुनाव में गुप्ता ने कागजी को 9684 मतों से मात दी थी।

6. सिविल लाइंस
इस विधानसभा पर भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है। मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 35 हजार 78 मतदाता मौजूद है। यहां 1,23,102 पुरुष एवं 1,11,972 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 58 प्रतिशत से अधिक है। यहां से वर्तमान सरकार में मंत्री अरुण चतुर्वेदी और कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास आमने सामने हैं। पिछले चुनाव में चतुर्वेदी ने खाचरियावास को 11,129 मतों से शिख्स्त दी थी।

7. हवामहल
कुल मतदाता संख्या दो लाख 31 हजार 8 है। यहां 1,23,371 पुरुष एवं 1,07,637 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 61 प्रतिशत से अधिक है। यहां से भाजपा के सुरेन्द्र पारीक और कांग्रेस के महेश जोशी में सीधा मुकाबला है।

8. आदर्श नगर
मतदाता संख्या 2 लाख 40 हजार 436 है। यहां 1,28,247 पुरुष एवं 1,12,186 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 53 प्रतिशत से अधिक है। यहां से अशोक परनामी भाजपा और रफीक खान कांग्रेस प्रत्याशी है।

9. आमेर
मतदाताओं की संख्या 2 लाख 45 हजार 776 है। यहां 1,28,915 पुरुष एवं 1,16,861 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 56 प्रतिशत से अधिक है। यहां से सतीश पूनिया भाजपा और प्रशांत शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी है।

10. विराट नगर
मतदाताओं की संख्या 2 लाख 20 हजार 571 है। यहां 1,09,417 पुरुष एवं 98,372 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। यहां से डॉ.फूलचंद भिंडा भाजपा और रामचंद्र कांग्रेस प्रत्याशी है।

11. दूदू
मतदाताओं की संख्या 2 लाख 29 हजार 85 है। यहां 1,18,784 पुरुष एवं 1,10,300 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 52 प्रतिशत से अधिक है। यहां से प्रेमचंद बैरवा भाजपा और रितेश बैरवा कांग्रेस प्रत्याशी है।

12. फुलेरा
मतदाताओं की संख्या 2 लाख 38 हजार 854 है। यहां 1,24,512 पुरुष एवं 1,14,342 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 55 प्रतिशत से अधिक है। यहां से निर्मल कुमावत भाजपा और विद्याधर चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी है।

13. चौमूं
मतदाताओं की संख्या 2 लाख 19 हजार 705 है। यहां 1,14,398 पुरुष एवं 1,05,307 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 52 प्रतिशत से अधिक है। यहां से रामलाल शर्मा भाजपा और भगवान सहाय सैनी कांग्रेस प्रत्याशी है।

14. चाकसू
मतदाताओं की संख्या 2 लाख 03 हजार 727 है। यहां 1,06,834 पुरुष एवं 96,942 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 51 प्रतिशत से अधिक है। यहां से रामअवतार बैरवा भाजपा और वेद प्रकाश सोलंकी कांग्रेस प्रत्याशी है।

15. शाहपुरा
मतदाताओं की संख्या 2 लाख 08 हजार 452 है। यहां 1,09,324 पुरुष एवं 98,452 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 56 प्रतिशत से अधिक है। यहां से राव राजेन्द्र भाजपा और मनीष यादव कांग्रेस प्रत्याशी है।

16. बगरू
मतदाताओं की संख्या 2 लाख 93 हजार 930 है। यहां 1,55,434 पुरुष एवं 1,38,490 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 61 प्रतिशत से अधिक है। यहां से कैलाश वर्मा भाजपा और गंगादेवी कांग्रेस प्रत्याशी है।

17 बस्सी
मतदाताओं की संख्या 2 लाख 08 हजार 283 है। यहां 1,07,927 पुरुष एवं 1,00,356 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 58 प्रतिशत से अधिक है। यहां से कन्हैया लाल मीणा भाजपा और दौलत सिंह मीना कांग्रेस प्रत्याशी है।

18. जमवारामगढ़
मतदाताओं की संख्या 2 लाख 04 हजार 533 है। यहां 1,09,280 पुरुष एवं 95,393 महिला मतदाता मौजूद हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 56 प्रतिशत से अधिक है। यहां से महेंद्र पाल सिंह भाजपा और गोपाल मीना कांग्रेस प्रत्याशी है।

19. कोटपूतली
यहां से मुकेश गोयल भाजपा और राजेंद्र यादव कांग्रेस प्रत्याशी है।

Read more: रामगढ़ विधानसभा का चुनाव फिलहाल के लिए स्थगित, जानिए वजह