जयपुर। जयपुर हेरिटेज नगर निगम का पहला बजट मंगलवार को साधारण सभा में पेश किया गया। बजट बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बहस की। इस बीच महापौर मुनेश गुर्जर की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय लालकोठी पर आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 का 784.60 करोड़ रुपए का बजट रखा गया। बजट भाषण को पढ़ते हुए मेयर ने जयपुर हेरिटेज क्षेत्र में इस साल प्रशासन शहरों के संग अभियान शुरू करने की घोषणा की।

नारेबाजी और धक्कामुक्की
दोपहर करीब 1 बजे कर्ज के बजट की बात पर भाजपा और कांग्रेस के पार्षद वेल में आ गए। दोनों दलों के पार्षदों के बीच जमकर नारेबाजी और धक्कामुक्की हुई। इस हंगामे के बीच महापौर मुनेश गुर्जर आईं और बजट पास करने की घोषणा कर सीट से उठकर चली गईं। जयपुर नगर निगम की बैठक में हंगामा हो गया। कर्ज के बजट की बात पर भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने हो गए। तब महापौर बजट की घोषणा कर सीट छोड़कर चली गई।

नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र की ये घोषणा
स्टेट ग्रांट एक्ट, सोसाइटियों की बसी कॉलोनियों के नियम और भूखंडों के पट्‌टे जारी करने में शिथिलता देने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। राज्य की गहलोत सरकार इस अभियान को आगामी जून-जुलाई से पूरे प्रदेश स्तर पर चलाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा बजट में लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से ज्यादा से ज्यादा डेयरी बूथों का आवंटन करने की भी घोषणा की है। इसके अलावा नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का काम अपने स्तर पर किया जाएगा। साथ ही चारदीवारी में सीवर लाइन जाम की समस्या के निस्तारण के लिए 20 मिनी सीवर जेटिंग मशीन खरीदने की भी घोषणा की है। इसके अलावा चारदीवारी सहित आसपास के क्षेत्र में निगम स्तर पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था शुरू करवाने के लिए संसाधन खरीदने की बात कही।

विपक्ष को घेरने को भी बनेगी रणनीति
वहीं बैठक में बजट सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों के जवाब देने के साथ ही किसान आंदोलन के साथ ही कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति भी बनेगी। इधर कांग्रेस के पूर्व राहुल गांधी के दो दिवसीय प्रदेश दौरे को लेकर बैठक में चर्चा होगी।