news of rajasthan

news of rajasthan

अगले साल इंडियन प्रिमियर लीग (IPL) का 12वां सेशन शुरु होगा। उसके लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी शुरु हो रही है। इसके चलते नामी-गिरामी हस्तियों का जमावड़ा आज पिंक सिटी में मौजूद होगा। IPL खिलाड़ियों पर बोली गुलाबी नगरी जयपुर में आज से शुरु होगी जिसमें 346 प्लेयर्स आॅक्शन में हिस्सा बनेंगे। लिस्ट में राजस्थान के भी 9 खिलाड़ी शामिल हैं। पहले नीलामी के लिए 1003 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था लेकिन 8 फ्रेंचाइजियों द्वारा सूची सौंपे जाने के ​बाद अंतिम सूची काफी छोटी हो गई। नीलामी दोपहर 2:30 बजे शुरु होगी जिसमें 8 फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ी टक्कर होगी।

Read more: रणथंभौर में एंट्री अब आॅनलाइन बुकिंग से, पर्यटकों को कतार से मिली निजात

बेस प्राइस 20 से 2 करोड़ रुपए तक

IPL नीलामी में 118 कैप्ड और 228 अनकैप्ड सहित कुल 346 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। सबसे ज्यादा बेस प्राइस दो करोड़ जबकि सबसे कम बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। अनकैप्ड खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20 लाख से 40 लाख और कैप्ड प्लेयर्स का बेस प्राइस 50 लाख से 2 करोड़ के बीच है। टॉप ब्रैकेट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या 9 है जिनमें कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है। आठ टीमों के पास नीलामी में बोली लगाने के लिए 145 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि रहेगी। इस साल सैलेरी कैप को भी 80 करोड़ से बढ़ाकर 82 करोड़ कर दिया गया है।

196 ​भारतीय व 17 विदेशी खिलाड़ी 20 लाख, 5 भारतीय व 3 विदेशी खिलाड़ी 30 लाख और 7 विदेशी खिलाड़ी 40 लाख के बेस प्राइस ब्रैकेट में हैं। टॉप ब्रैकेट में कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।

राजस्थान के 9 खिलाड़ी लिस्ट में

1. अनिकेत चौधरी
2. नाथू सिंह
3. राजेश बिश्नोई जूनियर
4. समरपीत जोशी
5. राजेश बिश्नोई सीनियर
6. तेजिंदर सिंह ढिलर
7. अशोक मेनारिया
8. शिवा चौहान
9. तनवीर उल हक

IPL-12 में हिस्सा लेने वाली 8 टीम

  • राजस्थान रॉयल्स
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • मुंबई इंडियंस
  • कोलकत्ता नाईट राइडर्स
  • सनराइज हैदराबाद
  • रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर
  • दिल्ली डेयरडेविल्स
  • किंग्स पंजाब

Read more: राजस्थान की विरासत और संस्कृति को दर्शाता है रणकपुर उत्सव, 21 से होगा शुरु