पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति महंत प्रेमपुरी महाराज शुक्रवार को तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। उन्होंने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए तथा सरोवर की पूजा की। इस अवसर पर कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंद गिरी महाराज सहित कई संत महात्मा मौजूद थे।
कपालेश्वर मंदिर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान महंत प्रेमपुरी महाराज ने पुष्कर की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुष्कर राज तीर्थ गुरु है। और गुरु के स्थान पर गंदगी काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। महंत प्रेमपुरी महाराज ने कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंद गिरी महाराज को आगे बढ़ाने की बात कही उन्होंने कहा कि संत आगे आएंगे तो देश प्रदेश कायाकल्प होगा। योगी के उत्तर प्रदेश में आने के बाद उत्तर प्रदेश का कायाकल्प हुआ है। भूमाफियाओं को खत्म कर दिया गया।
योगी जैसा मुख्यमंत्री हर प्रदेश में होना चाहिए। महंत प्रेमपुरी महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी की भी जमकर तारीफ की। ब्रह्मा मंदिर में महंत के सवाल पर प्रेमपुरी महाराज ने जल्द से जल्द खाली पड़ी ब्रह्मा मंदिर की महंत की कुर्सी पर असल हकदार को बैठाने की बात कही ।