कोटा. भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु भर्ती के ऑनलाइन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 4 अप्रेल तक बढ़ा दी है। विंग कमाण्डर अभिषेक सिंह ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती में होने के लिए अविवाहित युवक एवं युवतियां जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं। 26 दिसम्बर 2022 से 26 जून 2006 के बीच जन्मे अविवाहित लड़के-लड़कियां इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। भर्ती से संबंधित परीक्षा का आयोजन 20 मई से किया जाएगा। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे।