Uber Cab Driver shot

जयपुर में एक वकील के घर चोरी का मामला सामने आया है। सूने मकान में छत से घुसे चोर दारिया एनकाउंटर के डॉक्यूमेंट की हार्ड डिस्क चोरी कर ले गए साथ ही सुरक्षा के लिए लगे CCTV की DVR भी बदमाश साथ ले गए। CBI की ओर से तैयार की गई एनकाउंटर की DVD बाहर पड़ी मिली। एडवोकेट ने बिंदायका थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बता दें कि गोविन्द नगर आमेर रोड निवासी एडवोकेट यशुदेव सिंह चौधरी (47) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि सिरसी रोड स्थित रामेश्वर कॉलोनी में भी एक मकान है। पिछले करीब 1 साल से कभी-कभी ही मकान पर जाना होता है। अक्सर उसमें लॉक लगा रहता है। जानकार को किराए पर देने के लिए मकान की चाबी दी थी। उसने बताया कि छत के गेट का एक पार्ट गायब मिला और मकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चाबी लेकर खुद मकान पर पहुंचे। बिजली कनेक्शन के तार कटे हुए मिले। CCTV की DVR सहित कई कीमती सामान गायब मिले।

ऑफिस में सभी दराजें खुली हुई थी। चोरी करने आए बदमाशों ने मकान के चप्पे-चप्पे में सर्च किया। कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क भी गायब थी। हार्ड डिस्क में पुलिस की दारिया एनकाउंटर केस के डॉक्यूमेंट थे। दारिया एनकाउंट की CBI की ओर से तैयर DVD बाहर पड़ी मिली। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।