news of rajasthan
File photo
news of rajasthan
File photo

आज मकर संक्रांति का शुभ पर्व है। इस त्यौहार पर राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई दी है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने प्रदेश के सभी लोगों के सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए अपने संदेश में कहा है कि ‘त्यौहार हमारे जीवन में उत्साह, ताजगी और उल्लास लाते हैं, इसलिए त्यौहारों को मिल-जुल कर मनाना चाहिए ताकि पूरे समाज का वातावरण सुखद व सौहाद्रपूर्ण बना रहे।’

वहीं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। राजे ने अपने संदेश में कहा कि ‘सूर्य के उत्तरायण होने तथा वसंत ऋतु के आगमन की खुशी पर मनाया जाने वाला यह पर्व जीवन में उमंग एवं उत्साह का संचार करता है। इस अवसर पर हमें सकारात्मक सोच के साथ कर्मशील होने तथा जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लेना चाहिए।’ उन्होंने प्रदेशवासियों ने चायनीज मांझे का इस्तेमाल न करने और सुरक्षित पतंगबाजी करने की अपील की है।

read more: राजस्थान में इस महीने सेलिब्रेट होंगे यह टॉप 5 इवेंट, राजस्थानी संस्कृति से रूबरू होने का एक मौका