राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा युद्ध स्तर पर। पार्टी ने 20 फीसदी सदस्य बढ़ाने का रखा था लक्ष्य लेकिन 50 फीसदी से अधिक युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता। 18 से 19 करोड़ तक पहुंच सकती है भाजपा के कार्यकर्ताओं की संख्या।

शेखावाटी में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न। गोवटी, राणोली व दौसा में 8 से अधिक लोगों की हुई मौत। मौसम विभाग द्वारा आगामी चार दिनों में सामान्य से अधिक बारिश की चेतावनी ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता।

राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल हुआ समाप्त, शून्यकाल की कार्रवाई आज से हुई शुरू। सभी विधायकों ने पूर्व विधानसभा सदस्य प्रताप सिंह को 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि। 2 अगस्त तक चलेगी विधानसभा।

देशभर में कारगिल विजय दिवस की धूम। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी। कहा- भारत हमेशा शांति के लिए प्रतिबद्ध लेकिन हमें उकसाया गया तो शत्रुसेना को भुगतने होंगे बुरे अंजाम।

भाजपा सांसद रमा देवी पर आजम खान की विवादित टिप्पणी पर दूसरे दिन भी लोकसभा में हंगामा। भाजपा सहित सभी दलों के सांसद आजम खान की सदस्यता रद्द करने की कर रहे मांग। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संभाला मोर्चा।