जयपुर। डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है। वे कई बार जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्व अंजाम देते है। डॉक्टर मरीजों का इलाज कर उनको नई जिदंगी देते है। प्रदेश के जोधपुर के डॉक्टरों ने भी ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। यहां दुनिया के दुर्लभ सर्जरी कर एक 5 साल की बच्ची को नई जिंदगी दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के पेट में सामान्य आंत से 5 गुणा बड़ी लम्बी आंत हो गई थी। जिसका सफल ऑपरेशन किया गया। बच्ची के पिता किसान हैं और उनकी आर्थिक हालात भी ठीक नहीं थी। सरकार की योजना में उनका फ्री इलाज किया गया। वैसे इसमें करीब 3 लाख रुपए का खर्च आता है।

दुनिया का पहला दुर्लभ मामला
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह आंत इंतनी लंबी हो गई थी कि वह फेफड़ों तक पहुंच गई। जिसके कारण बच्ची के फेफड़ों ने काम करना कम कर दिया था। बच्ची को कैंसर होने की भी संभावना थी। एमडीएम के डॉक्टर्स की टीम ने 5 घंटे तक जटिल ऑपरेशन कर बच्ची को नया जीवन दिया है। डॉक्टर्स का कहना है कि पेट में आंत के फेफड़ों तक पहुंचने का यह दुनिया का पहला मामला है।

पेट में पांच गुनी बड़ी आंत
खबरों के अनुसार, जोधपुर के जाखड़ गांव की रहने वाली 5 वर्षीय पूजा को सांस लेने में परेशानी आ रही थी। तकलीफ ज्यादा बढ़ने पर उसको मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर आए। पहले उसे बाल रोग के डॉक्टर ने देखा और उसको कार्डियोथोरेसिक विभाग के डॉ. सुभाष बलारा को रेफर कर दिया। डॉक्टर बलारा ने जांच में पाया कि पूजा का दायां फेफड़ा सिकुड़ा हुआ है। अन्य जांच में पता चला कि पूजा के पेट में आंत से 5 गुणा बड़ी आंत बन गई है। जिसके कारण उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसके बाद सर्जरी कर बच्ची का जान बचाई गई।