जयपुर। प्रदेश के उदयपुर जिले में रहने वाले स्वर्ण मिनिएचर आर्टिस्ट इकबाल सक्का अपने हुनर की वजह से दुनियाभर में काफी मशहूर है। इकबाल सक्का ने अपने हुनर से सोने से ऐसी छोटी चीजे बनाई है जो देखने में जितनी खुबसूरत है। उसे उतनी ही बारीकी से बनाया गया है। इसका वजन एक मिलीग्राम से भी कम है। इकबाल सक्का की इस कला को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इन्होंने अभी तक 90 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है जिसमें विश्व का सबसे छोटे तिरंगे से लेकर फीफा वर्ल्ड कप की ट्राफी तक शामिल है।

15 साल की उम्र से कर रहे है ये काम
इकबाल सक्का ने करीब 15 साल की आयु से इस प्रकार स्वर्ण आकृतियों को बना रहे हैं। इसमें विश्व के सबसे छोटे तिरंगे से लेकर चेस बोर्ड तक शामिल है। सक्का ने बताया कि उन्होंने साल 1991 में अपना पहना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एक सोने की चेन बना कर किया था जिसमें भारत का नक्शा बना हुआ था।

सोना चांदी की किताब में सभी धर्मों के चित्र
उन्होंने अपनी कमाई के हिस्से में से कुछ हिस्सा खर्च कर मिनिएचर को बनाया है जिसमें सबसे छोटा टी सेट, एक तारा, सोने और चांदी की किताब है जिसमें सभी धर्मो के चित्र अंकित है और भी कई प्रकार की चीजें शामिल है, जिनसे ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

90 विश्व रिकॉर्ड किए अपने नाम
सक्का ने अपने इस हुनर से कई चीजे बनाना शुरू किया। वह लगातार विश्व रिकार्ड बनाते गए। अभी तक उन्होंने 90 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। ये सभी चीजे अलग-अलग हैं जिसमें सोने से बनी भगवान राम की चरण पादुकाएं, वज्जू करने के लिए झग, सबसे छोटा तिरंगा जो की सुई के छेद में से भी निकल जाता है।