बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सेवड़ा में शहीद तेजमल सिंह सेवड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालों के प्रति हमें कृतज्ञ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद तेजमाल सिंह सेवड़ा की शहादत को आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी। उनकी प्रतिमा स्थल पर आने वाले लोगों को इनसे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे देशभक्तों की शहादत के कारण हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। युवाओं को ऐसे महान देशभक्तों को अपना आदर्श मानते हुए राष्ट्र सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

इस दौरान सेवड़ा के छोटू सिंह, विकास अधिकारी अमर सिंह बीका, नगरासर के पूर्व सरपंच भंवर सिंह भाटी, पंचायत समिति सदस्य भंवर लाल डारा, सेवड़ा के पूर्व सरपंच रामचन्द्र मेघवाल, प्यारे लाल आदि उपस्थित थे।