वोटर हेल्पलाइन एप
वोटर हेल्पलाइन एप

जहाँ एक ओर हिंदुस्तान की आम जनता रविवार की छुट्टी का मज़ा ले रही थी। ठीक उसी वक़्त भारत निर्वाचन आयोग देश में आम चुनावों की तारीखों की घोषणा कर रहा था। लोकसभा चुनाव 2019 की आधिकारिक घोषणा के साथ भारत के निर्वाचन आयोग ने एक और क़वायद शुरू कर दी है। उस प्रक्रिया का नाम “वोटर हेल्पलाइन एप” है। चुनावों की तारीख़ घोषित होते ही भारत निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल एप्लिकेशन यानि “वोटर हेल्पलाइन एप” को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। इस एप को लोकसभा चुनाव 2019 में देश के नागरिकों को सही सूचना पहुँचाने। सही मतदान निर्णय। और एक नयी चुनावी संस्कृति विकसित करने के लिए ही बनाया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य चुनावी सूचना देने। मतदान के प्रति जागरूकता। एवं सही सम्बंधित आंकड़े जनता तक पहुँचाना है। जिसके द्वारा मतदाताओं को चुनावों के लिए शिक्षित, प्रशिक्षित व प्रेरित किया जायेगा।

सौ चुनावी रोगों की एक दवा वोटर हेल्पलाइन एप

वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति चुनावों सम्बन्धी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता है। मतदाता अपनी व्यक्तिगत जानकारी देख सकता है। ऑनलाइन आवेदन कर उसकी स्थिति की जांच कर सकते हैं। चुनाव सम्बंधित कोई भी शिकायत दर्ज़ करा सकते हैं। चुनावों के परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं। जैसा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष रंजन ने कहा। “ईसीआई, चुनाव में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के अधिकतम उपयोग पर ध्यान केंद्रित करने जा रहा है। जिसके लिए प्रत्येक राज्य में वोटर हेल्पलाइन एप सेवा शुरू की जा रही है। वोटर हेल्पलाइन एप की मदद से आप स्मार्ट फ़ोन पर ही सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एप की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

"<yoastmark

वोटर हेल्पलाइन एप की विशेषता है कि ईपीआईसी नंबर की सहायता से ही सारी जानकारी दी जाएगी। ईपीआईसी नंबर चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जाता है। देश के प्रत्येक मतदाता के लिए एक अलग और विशेष नंबर दिया जाता है। जिसके माध्यम से मतदाता सूचि में नाम जुड़वा सकते हैं। नए मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपने विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन, उसी विधानसभा क्षेत्र के भीतर बूथ में नाम-पते में परिवर्तन या स्वयं के नाम में परिवर्तन के लिए भी आवेदन कर सकता है। और अगर मतदाता सूचि में किसी भी प्रकार की कोई गलती हो गयी है। तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं। उसे भी वोटर हेल्पलाइन एप की सहायता दे दूर करवा सकते हैं।

कब, कैसे और कहाँ से वोटर हेल्पलाइन एप

फ़िलहाल के लिए वोटर हेल्पलाइन एप, एंड्रॉइड स्मार्ट फ़ोन्स के लिए उपलब्ध है। जिसे डाउनलोड करने के लिए Google Play Store में जाकर वोटर हेल्पलाइन एप सर्च करें। एप्लीकेशन की साइज 11 एमबी डेवलपर का नाम भारतीय चुनाव आयोग है। सही एप देखकर ही डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टॉल करने के बाद आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं। एप्लीकेशन खोलने के बाद सबसे पहले आपसे स्वीकृति की सहमति मांगी जाती है। एप का मुख्य पृष्ठ सूचनात्मक है। जो अधिकांश जानकारी अच्छी तरह देता है। मुख्य पृष्ठ पर आपको मतदाता, प्रपत्र, शिकायत, ईवीएम, चुनाव और परिणाम के विकल्प मिलते हैं। एप के निचले हिस्से में भी विकल्प दिए हैं। जहां उपयोगकर्ता आसानी से एक्सप्लोर, करंट, गैलरी, डाउनलोड और मतदाता हेल्पलाइन बटन की सहायता से अन्य सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

[alert-warning]Read More: लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में दो चरणों में सम्पन्न होगा चुनाव, जानिए कब डाले जायेंगे वोट[/alert-warning]