कांग्रेस ग़रीबी भगाओ के नाम पर सिर्फ झांसा से सकती है
कांग्रेस ग़रीबी भगाओ के नाम पर सिर्फ झांसा से सकती है

करौली। करौली-धौलपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व वर्तमान सांसद मनोज राजोरिया ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान राजोरिया की नामांकन सभा को संबोधित करने पूर्व मुख्ममंत्री तथा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी पहुंची। राजे ने यहां खुले मंच से कांग्रेस को आडे़े हाथों लेते हुए उनके घोषणा पत्र को आतंकवाद तथा देशद्रोहियों का समर्थक बताया। राजे ने करौली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन लोकसभा चुनावों में देश की जनता के सामने प्रमुख रूप से दो पार्टियां जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 वर्षों में देश को गरीबी हटाओ का झांसा देकर भय, भूख और भ्रष्टाचार वाला शासन दिया।

जबकि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले मात्र पांच वर्षों में उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत, मुद्रा, जनधन, किसान सम्मान निधि तथा ग्राम ज्योति योजना जैसी कल्याणकारी नीतियों से देश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

गरीबी हटाओ तो झांसा, कांग्रेस का हाथ, आतंकवादियों के साथ

पूर्व मुख्यमंत्री आज करौली में पूरे चुनावी रंग में रंगी नजर आई। और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए एक होर्डिंग का जिक्र करते हुए कहा। उसमें राहुल गांधी तस्वीर के नीचे ‘अब होगा न्याय’ लिखा था। इस पर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा। उनकी सरकारों ने पिछले 55 सालों में जनता के साथ न्याय क्यों नहीं किया ? साथ ही घोषणा पत्र के ‘हम निभाएंगे’ स्लोगन का जिक्र करते हुए कहा। कांग्रेस ने आज तक तो कभी कोई वादा निभाया नहीं। तो यहां कांग्रेस कौन से वादे निभाने की बात कर रही है ? उनके घोषणा पत्र से साफ जाहिर है। वो आतंकवादियों का साथ निभाएंगे। वो देशद्रोहियों का साथ निभाएंगे। वो भारत के महान लोकतंत्र को कमजोर करने वालों का साथ निभाएंगे। इस दौरान वसुंधरा राजे ने करौली व धौलपुर की जनता से मनोज राजोरिया को वोट देने की अपील भी की।