news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

हाल ही में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे गौरव यात्रा के दौरान अलवर जिले की रामगढ़ व तिजारा विधानसभा की आम सभा में पहुंची थी। यहां उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की महिलाओं को देश-दुनिया से जोड़ना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। असल में मुख्यमंत्री राजे ने यह शब्द अपनी नई भामाशाह डिजिटल योजना के संदर्भ में कही है। इस योजना के तहत भाजपा सरकार प्रदेश के प्रत्येक भामाशाह कार्ड धारक परिवार को एक स्मार्टफोन के साथ इंटरनेट कनेक्शन के लिए एक हजार की आर्थिक सहायता दे रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी इस योजना का विरोध कर रही है। इस बात पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि हम महिलाओं को सशक्त करना चाहते हैं उन्हें मोबाइल के माध्यम से सरकारी योजना की जानकारी देना चाहते हैं। हमारी एक करोड़ बहनों को हम भामाशाह डिजिटल योजना के तहत स्मार्ट फोन दे रहे हैं। इस योजना में महिलाएं किसी भी कम्पनी का फोन लेने को स्वतंत्र है। इससे कांग्रेस में खलबली मची हुई है।

Read more: क्या है राजस्थान सरकार की भामाशाह डिजिटल परिवार योजना, जानें

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक ऐसी योजनाएं बनाई है जिससे उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। राजश्री योजना में बेटी को लक्ष्मी का रूप मानकर जन्म से लेकर लगातार सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा पास करने तक उसे 50 हजार रूपये हमारी सरकार देती है। विवाह के लिए 55 हजार रूपये देकर महिला को सशक्त किया जा रहा है। महिला परित्यक्ता, विधवा, दिव्यांग और वृद्धा है तो उसे पेंशन दी जा रही है। पालनहार योजना में एक हजार रुपए तक प्रति बच्चा हर माह दिए जा रहे हैं। 12 साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म करने पर फांसी की सजा का कानून बनाया। अब तक 3 आरोपियों को यह सजा सुना दी गई है।

कांग्रेस पर जमकर धावा बोलते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि अशोक गहलोत ने किसानों, महिलाओं और किसी भी वर्ग के लिए विधानसभा में एक शब्द नहीं बोला। आज जब चुनाव आ रहे हैं तो अचानक निकलकर बाहर आये और अचानक जनता के हितैषी बनने का स्वांग करने लगे। यदि ये 50 साल के अपनी पार्टी के शासन में सभी लोगों का उत्थान करते तो आज यह स्थिति नहीं होती। हमने इन पांच सालों में वो कर दिखाया जो कांग्रेस 50 साल में नहीं कर पाई।

Read more: वसुन्धरा सरकार की 5 मुख्य योजनाएं- जानिए कैसे उठाएं लाभ