शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न समाजों के नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री राजे से पहले गुर्जर समाज के पंच-पटेलों, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात । इस दौरान समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री राजे का समाज को विभिन्न पदों पर पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर आभार जताया, उनका अभिनन्दन किया और कहा कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। गुर्जर महिलाओं ने मुख्यमंत्री राजे का लूगड़ी औढ़ाकर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने गले लगाकर इन महिलाओं से आत्मीयता से मिली। मुख्यमंत्री राजे ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया ने भी मुलाकात की। मटोरिया ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी हैं। आगे चलकर राष्ट्र के निर्माण में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इनके अलावा मुख्यमंत्री निवास पर अन्तर्राज्यीय जल वितरण सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए गठित समीक्षा सेल के अध्यक्ष डॉ. रोहिताश्व शर्मा की नियुक्ति पर आभार व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे।

गुर्जर आरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार गुर्जरों सहित विशेष पिछड़ा वर्ग में शामिल सभी जातियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग सरकार पर विश्वास रखें, धैर्य बनाए रखें और किसी के बहकावे में नहीं आएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार विशेष पिछड़ा वर्ग को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देगी। राजे शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के विभिन्न भागों से आए गुर्जर समाज के पंच-पटेलों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में मौजूद समाज के लोगों को सम्बोधित कर रही थीं। इस अवसर पर गुर्जर महिलाओं ने मुख्यमंत्री राजे का लूगड़ी औढ़ाकर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने 36 की 36 कौम और पूरे प्रदेश को अपना परिवार माना है। आप सब इसी परिवार का हिस्सा हैं। आपकी तकलीफ हमारी तकलीफ है। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा प्रयास किया है कि आपको आपका हक मिले। हमने इस दिशा में जरूरी सभी कदम उठाए हैं और आगे भी पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़े रहेंगे।

सरकार चाहती हैं कि गुर्जर समाज के युवा पढ़ें-लिखें और आगे बढ़ें

उन्होने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए जरूरी है कि हम साथ-साथ चलें। हम चाहते हैं कि गुर्जर समाज के युवा पढ़ें-लिखें और आगे बढ़ें, जिससे समाज और प्रदेश की भी तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों के जरिए कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए आपको उकसाने और गुमराह करने का प्रयास करते हैं। इन सब अफवाहों से बचते हुए आपको सरकार पर विश्वास रखना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया ने की मुख्यमंत्री राजे से मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया ने भी मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने कहा कि यह भाजपा संगठन ही है जहाँ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। तथा कार्यकर्ताओं के कहीं भी संगठन में जिम्मेदारी देकर संगठन के कार्यों का विस्तार किया जाता है। आज हमें गर्व है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सोच राष्ट्रवादी है, यह सोच ही राष्ट्र के विकास की राह में सहायक सिद्ध होगी।

डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने किया मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त

इन दौरान को मुख्यमंत्री निवास पर अन्तर्राज्यीय जल वितरण सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए गठित समीक्षा सेल के अध्यक्ष डॉ. रोहिताश्व शर्मा की नियुक्ति पर आभार व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में आए लोगों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पानी की जटिल समस्या है, ऐसे में इस प्रकोष्ठ की भूमिका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हर गांव-हर ढाणी तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए प्रकोष्ठ अपने कार्य को प्रभावी रूप से अंजाम दे। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि अन्तर्राज्यीय जल वितरण सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने समीक्षा सेल का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ अन्तर्राज्यीय जल वितरण से संबंधित मामलों में प्रदेश के हितों की प्रभावी पैरवी करेगा और राजस्थान को उसका वाजिब हक दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।