news of rajasthan
सचिन पायलट, राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
news of rajasthan
सचिन पायलट, राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

‘कांग्रेस के नए-नए नेता सचिन पायलट को न राजस्थान की संस्कृति का पता है, न ही यहां के संस्कारों का पता और न ही यहां की प्रथा का। वह राजनीति में अभी नया है और एक बच्चे के समान है।’ कांग्रेस के राजस्थान अध्यक्ष सचिन पायलट के बारे में यह सब बाते कही है मुख्यमंत्री वसुन्धर राजे ने। राजे ने पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले राजस्थान को समझ तो लो फिर उसके बाद हमसे सवाल करो। उन्होंने राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान जोधपुर संभाग के द्वितीय चरण में हुई एक आम सभा में यह बाते कही।

पीपाड़ सिटी में पथराव की घटना पर बरसी राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि पीपाड़ सिटी में पथराव की घटना एक साजिश थी जिसे टीवी और वीडियो फुटेज के माध्यम से सब ने देखा है। इसके बावजूद कांग्रेस कह रही है कि यह उसने नहीं किया। राजस्थान में सबको प्यार करते हुए, सबको साथ लेकर चलते हुए, राम-राम सा और खम्मा घणी बोलते हुए आगे बढ़ने की परम्परा रही है, लेकिन इन्होंने इस परम्परा को तोड़ने का काम किया है। मुझे प्रदेश की जनता ने साढे़ 7 करोड़ लोगों की सेवा के लिए चुना है। इसलिए कांग्रेस ने मेरा नहीं प्रदेश के साढे़ 7 करोड़ लोगों सहित हर महिला का अपमान करने का प्रयास किया है।

कांग्रेस के नेताओं ने केवल खुद को सशक्त किया

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से लेकर अब तक गरीबी हटाने का नारा देती आई, पर कांग्रेस ने गरीबी दूर नहीं की। देश को सशक्त बनाने की बजाय इन्होंने खुद को सशक्त किया। अशोक गहलोत को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विपक्ष में रहते हुए विधानसभा में एक शब्द नहीं बोले। एक बार भी जनता की आवाज नहीं बने और आज हमसे सवाल कर रहे हैं। जब इनकी सरकार थी तब भी इन्होंने कोई काम नहीं किया। पैसों का रोना रोते रहे। कहते रहे विकास कैसे करें, हमारे पास पैसा नहीं है। यह कहकर इन्होंने राजस्थान के गौरव का अपमान किया और आज हम से सवाल पूछते हैं।

Read more: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूसरे लोगों तक पहुंचाना पुण्य का काम…