news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शनिवार को भीलवाड़ा जिले के बदनोर कस्बे में पहुंचकर पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह के बड़े भाई स्वर्गीय रघुराज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री राजे बदनोर के जलमहल में आयोजित शोक सभा में शामिल हुर्इं और स्वर्गीय रघुराज सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

news of rajasthan
शोक सभा में पीड़ित परिवार के साथ मुख्यमंत्री।

इस मौके पर सांसद दुष्यंत सिंह ने भी स्वर्गीय रघुराज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के साथ जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, विधायक रामलाल गुर्जर एवं नगर विकास न्यास के अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

read more: डेयरी व सहकारी समितियों में लगातार 2 चुनाव ही लड़ सकेंगे प्रत्याशी