news of rajasthan
Chief Minister Vasundhara Raje gave several Benifits to Bagidaura.

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने चार दिवसीय बांसवाड़ा जिले के दौरे पर विधानसभावार लोगों से संवाद कर रही हैं। जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री राजे द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा राजे जनसंवाद के दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मांग पर कई नई घोषणाएं भी कर रही हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने बांसवाड़ा दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ जनसंवाद के बाद क्षेत्र को 23 करोड़ रूपए के सड़क विकास कार्यों सहित कई सौगातें दीं।

news of rajasthan
File-Image: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र को 24.50 करोड़ रुपए की कई सौगातें दीं.

आमजन की मांगों पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

मुख्यमंत्री राजे ने बांसवाड़ा दौरे के दूसरे दिन बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के आमजन की मांगों पर विचार करते हुए त्वरित निर्णय लिए और घोषणाएं की। राजे से क्षेत्र के लोगों ने सड़क सुधार, पेजयल, विद्युत व्यवस्था ठीक करने और गांगड़ तलाई से दाहोद तक रोडवेज बस चलाने की मांग की। इन मांगों पर मुख्यमंत्री राजे ने निम्न घोषणाएं की..

  1. सड़क सुधार के लिए 23 करोड़ रूपए की लागत से कार्य करवाए जाएंगे।
  2. मानगढ़ धाम में पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्य दो माह में पूरे किए जाएंगे।
  3. छींछ गांव में ब्रह्मा मंदिर के पास स्थित छींछ सरोवर के विकास पर 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  4. बाड़ोदिया तालाब में गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
  5. गांगड़ तलाई से दाहोद तक जल्द ही रोडवेज बस चलाई जाएगी।

Read More: अरथूना के संरक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से चर्चा करेंगे: सीएम राजे