news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आज (शुक्रवार) से पूरे बीकानेर संभाग के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राजे बीकानेर एवं नोहर में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री राजे नागणेची माताजी मंदिर से करेंगी। राजे सुबह शहर पहुंचकर सबसे पहले नागणेची माताजी मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद बीकानेर में ही चल रहे राजस्थान डिजिफेस्ट कार्यक्रम और सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोगों से रूबरू होंगी।

रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शनिवार को देशनोक में करणीमाता पैनोरमा के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद नोहर में जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन से मुलाकात करेंगी। उनका शनिवार शाम को ही जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

बता दें कि 2 से 7 सितम्बर को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एक बार फिर बीकानेर संभाग में पधारेंगी। उस वक्त राजे सुराज गौरव यात्रा के तहत यहां आएंगे और विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जनसंवाद करेंगी। सांसद उपयात्रा भी यहां के इलाकों से निकलेगी। राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने मुख्यमंत्री राजे की इस रथयात्रा को पूरी तरह पार्टी की यात्रा करार दिया है।

Read more: सात संभागों से होकर गुजरेगी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सुराज गौरव यात्रा