news of rajasthan
CM Raje announces development works of over 19 crores in Jhalarapatan.

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार से अपने तीन दिवसीय सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री राजे अपने दौरे के पहले दिन खंडार विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ चौथ का बरवाड़ा में संवाद करेंगी। सीएम अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान जिले के आमजन, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद करेंगी। मुख्यमंत्री का बुधवार को सुबह सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा हेलीकॉप्टर से पहुंचने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि राजे इससे पहले कई जिलों का दौरा कर लोगों के साथ संवाद कर चुकी है। अब वे अगले तीन दिन तक सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहेंगी।

news of rajasthan
File-Image: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज से तीन दिवसीय सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर.

पहले दिन में दो सत्रों में आयोजित होगा सीएम का जनसंवाद कार्यक्रम

मुख्यमंत्री राजे चौथ का बरवाड़ा पहुंचकर सबसे पहले चौथ माताजी धर्मशाला में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी और फ्लैगशिप एंव जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर फीडबैक लेगी। चौथ माताजी ट्रस्ट धर्मशाला में मुख्यमंत्री राजे विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जनसंवाद करेंगी। पहले दिन जनसंवाद कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र में विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से वार्ता होगी। वहीं दूसरे सत्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीएम राजे वन-टू-वन संवाद करेंगी। जनसंवाद कार्यक्रम सहित सभी कार्यक्रमों की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई है।

Read More: आज गृह मंत्री कटारिया करेंगे सेंट्रल अभय कमांड सेंटर का उद्घाटन

7 व 8 जून को गंगापुर सिटी में रहेंगी सीएम राजे

चौथ का बरवाड़ा के दौरे के बाद मुख्यमंत्री राजे 7 व 8 जून को गंगापुर सिटी में रहेंगी। मुख्यमंत्री वहां बामनवास तथा गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगी। मुख्यमंत्री राजे के सवाई माधोपुर आगमन पर जिला प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल, टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया और जिले के विधायक उनकी अगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री राजे के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन देर रात तक तैयारियों में जुटा रहा। संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल के हाथों में सीएम राजे के दौरे की तैयारियों की बागडोर है।