news of rajasthan
जयपुर की चांदनी जैन
news of rajasthan
जयपुर की चांदनी जैन

प्रदेश की राजधानी जयपुर की बेटी चांदनी जैन ने विश्व के मंच पर अपने स्टार्टअप के लिए प्रेजेंटेशन देकर देश का गौरव बढ़ाया है। विश्व के टॉप 10 स्टार्टअप में से अपने स्टार्टअप को दुनिया के टॉप 800 सीईओ के बीच प्रेजेंट करने वाली चांदनी इकलौती भारतीय महिला रहीं। जयपुर की रहने वाली चांदनी जैन के स्टार्टअप को लंदन में दुनिया की बड़ी कंपनियों के बीच मंच मिला है। चांदनी ने लंदन में दुनिया की 800 बड़ी व नामी कंपनियों के सीईओ व इन्वेस्टर्स के सामने अपने स्टार्टअप का प्रजेंटेशन दिया। चांदनी जैन वहां भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एक मात्र महिला थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चांदनी जैन के पिता डॉ. लक्ष्मण अग्रवाल ने बताया, ‘कुछ समय पहले लंदन की टेक स्टार कंपनी ने विश्व के टॉप 10 स्टार्टअप में से आॅकवन को चुना। उन्हें लंदन बुलाकर मेंटरशिप दी गई है। उन्हें यहां आॅफिस दिया, साथ ही इन्वेस्टर्स से भी मिलवाया। इसके आखिर में दुनिया के टॉप 800 सीईओ के बीच उन्होंने अपना प्रेजेंटेशन दिया। साथ ही देश का गौरव बढ़ाया।’

Read more: देश के पहले ब्लैड रनर आज गुलाबी नगरी में, कारगिल में गंवा दिया था बायां पैर

चांदनी की निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए उनकी मां डॉ. सुनीता जैन ने बताया, ‘ आईआईटी कानपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद चांदनी एमएस की डिग्री के लिए शिकागो चली गई थी। वहां पढ़ाई के बाद एक बड़ी ट्रेडिंग कंपनी में जॉब करने लगी। डेढ़ साल पहले वह जॉब छोड़कर वापिस भारत आ गई ओर अपने भाई के साथ मिलकर बैंगलुरु से आॅकवन नाम से स्टार्टअप शुरू किया। यह स्टार्टअप फाइनेंस व ट्रेडिंग सेक्टर में काम कर रहा है।’