जयपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस बार 12वीं का रिजल्ट 92.71% रहा। इस साल बोर्ड ने 10वीं में कुल पास प्रतिशत 94.40 प्रतिशत दर्ज किया है। अजमेर रीजन (राजस्थान और गुजरात) ने नेशनल एवरेज से ज्यादा रिजल्ट दिया है। अजमेर का रिजल्ट 96.01% रहा। देश भर के 16 रीजन में अजमेर का छठा स्थान है। इस रीजन में राजस्थान का कुल रिजल्ट 95.51 फीसदी रहा। यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

राजस्थान में लड़कियां ने मारी बाजी
राजस्थान का कुल रिजल्ट 95.51 फीसदी रहा। इस बार 12वीं परीक्षा के लिए कुल 24494 बच्चे रजिस्टर्ड थे। वहीं, 24421 स्टूडेंट ने परीक्षा दी लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 0.87% ज्यादा रहा। कुल 96.27 फीसदी लड़के और 97.14 फीसदी लड़कियां पास हुईं।

इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in

अजमेर रीजन से 1.03 लाख स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम
देशभर में 14 लाख 54 हजार 370 स्टूडेंट्स ने 12वीं का एग्जाम दिया था। वहीं अजमेर रीजन में राजस्थान व गुजरात से 1 लाख 3 हजार 24 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें 61 हजार 277 लड़कें और 41 हजार 747 लड़कियां हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
— सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
— होम पेज पर 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
— अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
— इसके बाद मांगी जा रही जानकारी दर्ज करें।
— अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Digi Locker पर ऐसे कर पाएंगे चेक
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
— अब आधार नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें।
— CBSE 10th 12th results 2022’ फाइल पर क्ल‍िक करें।
— अब आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट नजर आएगी।
— इसको चेक कर भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते है।