news of rajasthan
BJP government in Rajasthan is a banyan tree: Amit Shah.

देश के करीब 68 प्रतिशत भूभाग पर शासन कर रही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी रणनीति में कई अहम बदलाव किए हैं। 2018 के अंत तक 4 से 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके बाद सीधा आम चुनाव होगा। इसको देखते हुए ये चुनाव किसी भी पार्टी के लिए माहौल तैयार करने के लिहाज से बहुत अहम माने जा रहे हैं। राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। प्रदेश में अब पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही वोट मांगेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में यह संदेश दिया। भाजपा अध्यक्ष शाह हाल ही में राजस्थान चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने जयपुर आए थे।

news of rajasthan
Image: अमित शाह.

राजे सरकार ने खूब काम किए हैं, इसलिए लोगों के पास जाकर सरकार के काम गिनाएं

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कहा वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो लेकर गांव-गांव जाएं, समर्थन मांगें और सरकार के काम गिनाएं। उन्होंने संगठन के नाराज नेताओं को भी कहा कि फिलहाल वे सरकार बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुट जाएं। इसके साथ ही शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह भी बताया कि राजस्थान कांग्रेस में नेतृत्व की जंग है और कार्यकर्ताओं को यह बात लोगों को समझाने के लिए भी कहा। बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर भी निशाना साधा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में वसुंधरा राजे सरकार ने ऐतिहासिक काम करवाए हैं, इसलिए लोगों के पास जाकर सरकार के काम और उपलब्धियां गिनाएं।

Read More: जयपुर: ऑपरेशन पिंक के प्रभावितों को झूलेलाल मार्केट में मिलेगी पुरानी दरों पर दुकान

राजस्थान में भाजपा अंगद के पांव की तरह जमी हुई है, जिसे हटाना मुश्किल है

पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अमित शाह ने जयपुर में कहा कि राजस्थान में भाजपा अंगद के पांव की तरह जमी हुई है, जिसे हटाना मुश्किल है। भाजपा अध्यक्ष ने यूपी चुनाव का हवाला देकर अखलाक और अवार्ड वापसी गैंग की बात की। यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले अखलाक ही हत्या और असहिष्णुता के मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर कई बुद्धिजीवियों की तरफ से अवार्ड वापसी की गई थी। शाह ने कहा कि कुछ दलों ने भाजपा और सरकार के खिलाफ एक माहौल बनाने की कोशिश की थी कि मोदी राज में असहिष्णुता का माहौल है। लेकिन, यूपी की जनता ने इन सब कोशिशों को नकार दिया था। 2017 की शुरुआत में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता ने भाजपा को एकतरफा प्रचंड ​जीत दिलाई। शाह ने कहा कि राजस्थान में भी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।