news of rajasthan
BJP to get development tour in Rajasthan, CM Raje met amit Shah.

प्रदेश में विकास की गंगा बहाने वाली भाजपा सरकार अब आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने वाली है। वर्तमान सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धि लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रदेश में विकास यात्रा का निकालने जा रही है। इस विकास यात्रा की कमान खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हा​थों में होगी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में मुख्यमंत्री राजे समेत राजस्थान और आंध्रप्रदेश से पार्टी के शीर्ष नेताओं से विस्तार चर्चा की। इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद पार्टी के एक नेता ने बताया कि राज्य और केन्द्र सरकारों के कार्यों के प्रचार के लिए राजस्थान में यात्रा निकालने का फैसला किया गया। बता दें, यह फैसला बीजेपी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि जनवरी माह के अंत में राजस्थान में लोकसभा की दो और विधानसभा की एक यानि कुल तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी का प्रदर्शन फीका रहा था।

news of rajasthan
File-Image: दिल्ली में भाजपा राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे.

बैठक में नहीं हुई राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा

राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद करीब दो माह से खाली पड़ा है। ऐसे में संगठन के प्रमुख अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में नए नाम की घोषणा की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन बैठक के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष पद से अशोक परनामी के इस्तीफे के बाद राज्य इकाई का अगला प्रमुख कौन होगा, इन अटकलों के बीच शाह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राजे, पार्टी के कुछ राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार की। लेकिन फिलहाल के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा एक बार फिर टाल दी गई है। इसका कारण यह माना जा रहा है कि किसी एक नाम पर प्रदेश और केन्द्रीय नेताओं में सहमति नहीं बन पाई है।

Read More: राजस्थान: एमजेएसए के तीसरे चरण में 70 प्रतिशत जल संरक्षण के कार्य पूर्ण

दुष्प्रचार को रोकने के लिए राज्य में वृहत स्तर पर संपर्क कार्यक्रम चलाने की जरूरत

बैठक के बाद सूत्रों से पता चला कि राज्य और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताने के लिए सघन अभियान चलाने तथा यात्रा निकालने का फैसला किया गया है। भाजपा का मानना है कि दुष्प्रचार के मुकाबले के लिए राज्य में वृहत स्तर पर संपर्क कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। पार्टी के आंध्रप्रदेश के नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक में फैसला किया गया कि तीन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और प्रकाश जावडेकर केन्द्र सरकार के कार्यों के प्रचार के लिए राज्य के तीन मुख्य क्षेत्रों का दौरा करेंगे।