राजस्थान के विधानसभा चुनावों में सत्ता पलट के बाद, अब भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। एक बार फिर मिशन 25 दोहराने के लिए काम शुरू कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश में रहने वाले सैनिकों और शहीद परिवारों से संपर्क करेगी, जिसके जरिये वे प्रदेश भर के 16 लाख वोटर्स से जुड़ने की आशंका जता रही है। भाजपा ने इस अभियान का नाम सैनिक संपर्क अभियान रखा है।

Rajasthan BJP office

इस सैनिक संपर्क अभियान अभियान में भाजपा सैनिकों और शहीदों के परिवारों को पिछली वसुंधरा सरकार और मोदी सरकार द्वारा सैनिक कल्याण के लिए हुए कार्यो के बारे में बतायेगी और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से जोड़ने की कोशिश करेगी।

जैसा की सब जानते है 20 से 22 जनवरी तक प्रदेश में शहीद दिवस बनाया जा रहा है, रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी ने अभियान के लिए रोड मैप तैयार कर लिया है, संगठन महामंत्री चंदशेखर ने बैठक में निर्देश दिए है कि भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश भर में विस्तार हो जिसके लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में एक संयोजक और एक सह-संयोजक बनाया जायेगा। इस अभियान की शुरुआत शेखावाटी अंचल से होगी, जिसके लिए भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कराएगी।

इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे। कहा जा सकता है कि इस अभियान का लाभ आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को ज़रूर मिलेगा।